तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . रायपुर
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल 10 मई दोपहर 4 बजे राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उईके जी से मिलेगा। भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल सुश्री उईके से मिलकर चर्चा करेगा। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने बताया कि भाजपा के इस प्रतिनिधिमंडल में श्री साय के अलावा भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक व पूर्व मंत्री द्वय बृजमोहन अग्रवाल व अजय चंद्राकर, संसद सदस्य सुनील सोनी, विधायक शिवरतन शर्मा और रायपुर शहर ज़िला भाजपा अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी रहेंगे।
as

+ There are no comments
Add yours