तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कोरोना महामारी के संकट काल में सरगुजा विकास प्राधिकरण के
उपाध्यक्ष राज्यमंत्री
दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो रविवार को अपने विधानसभा
क्षेत्र के जनकपुर
प्रवास पर रहे। यहां उन्होंने आपदा की घड़ी में चेकपोस्ट में सेवा दे रहे
कर्मचारियों का मनोबल
बढ़ाया वहीं टीकाकरण का जायजा लेने के साथ कोविड केयर सेंटर में इलाज करा
रहे मरीजों के
इलाज की पुख्ता व्यवस्था करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विधायक कमरो ने भरतपुर विकासखंड के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र स्थित बरेल
बेरियर का निरीक्षण
कर स्थिति का जायजा लिया एवं चेकपोस्ट में कार्यरत कर्मचारियों का हालचाल
जानकर वस्तु
स्थिति से अवगत होकर आपदा की इस घड़ी में अपने दायित्वों का निर्वहन करने
वाले कर्मचारियों
की हौसलाआफजाई की।
टीकाकरण का लिया जायजा
इसके बाद वे विकासखंड के ग्राम भगवानपुर में टीकाकरण का जायजा लिया। विधायक की
उपस्थिति में 18 प्लस आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने
18 से 44 आयु वर्ग
के ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना महामारी से बचने टीका लगवाने की
अपील की साथ ही
ग्रामीणों से टीका लगवाकर अफवाहों से सचेत रहने का संदेश दिया। वहीं
उन्होंने सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर में टीकाकरण एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायजा
लिया। इस मौके पर
एसडीएम आरपी चौहान, बीएमओ डॉ. आरके रमन, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रवि
प्रताप सिंह एवं विधायक जिला प्रातिनिधि रंजीत सिंह सहित
स्वास्थ्य अमला उपस्थित रहा।
25 बिस्तरीय हुआ कोविड केयर सेंटर
सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक कमरो की सराहनीय पहल पर कोविड मरीजों के बेहतर इलाज एवं
स्वास्थ्य सुविधा हेतु जनकपुर स्थित पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या
छात्रावास में बने 10 बिस्तरीय
को बढ़ाकर 25 बिस्तरीय कोविड केयर सेंटर किया गया। विधायक ने डॉक्टरों व प्रशासनिक
अधिकारियों को कोविड केयर सेंटर में मरीजों के रहने व इलाज की सुविधाओं
पर विशेष रूप से
ध्यान देने को कहा।
as


+ There are no comments
Add yours