तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण जिले में 11 अप्रैल की शाम से सम्पूर्ण लाकडाउन लगाया गया है, लेकिन अब जिला कलेक्टर ने आमजनों को थोड़ी राहत देते हुए जरूरी समानों को छूट देने के साथ ही आगामी 16 मई की सुबह 6 बजे तक सम्पूर्ण जिले को कंटेंनमेंट जोन घोषित किया गया है। लेकिन बता दे कि लगभग 1 महिने के लाकडाउन होने के बावजूद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या कम नही हुआ है, हालांकि कोविड जांच के लिए मरीजों की संख्या बढ़ी जरूर है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों ओर गौर करें तो जिले में काफी दिनो के बाद पाॅजेटिव मरिजो की संख्या 500 से कम आई और 9 मई को 452 सं्रकमित सामने आये। वही पर विगत 6 दिनो की बात करे तोे 8 मई को 671, 7मई को 660, 6 मई को 673, 5 मई को 656 एवं 4मई को 550 कोविड के मरीज मिले।
इसी तरह जिले में अब तक कुल 12416 लोग कोरोना से रिकवर कर चुके हैं, कुल 120 लोगों की कोडि से मौत एवं जिले में एक्टिव केसों की संख्या 4950 हो गया है। इस तरह जिले मेंअब तक कल कोरोना मरिजो की तादात 18473 पहुॅच गई है। इस तरह जारी आंकड़ो से पता चलता है कि जिले में सम्पूर्ण लाकडाउन होने के बावजूद कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नही ले रहा है। प्रषासन को लाक डाउन क नियमो को धरातल में उतारने की जरुरत नजर आ रही है। अन्यथा आगे और भी भयावह स्थिति सामने आना तय है।
as

+ There are no comments
Add yours