आपदा में अवसर निकाल कालाबाजारी करने वालो पर प्रशासन मेहरबान क्यो – देवेन्द्र

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

कोरोना संकट में आमजनों को राहत और मदद की दरकार है, लेकिन इसके विपरीत लाकडाउन को 1 महिने पूरे होने के बाद भी लगातार खाद्य सामग्री की कालाबाजारी की जा रही है । जैसे ही लाकडाउन की घोषणा हुई तो कालाबाजारी सक्रिय हो गए। दैनिक उपयोग की वस्तुओं का स्टाक करने के साथ कालाबाजारी कर रहे हैं । उक्त बातें भाजपा जिला उपाध्यक्ष व चितंक देवेन्द्र तिवारी ने कही है। उन्होंने कहा कि रोज सामान के भाव में इजाफा होता जा रहा है। लाकडाउन में आय नहीं होने के साथ खान पान की चीजें महंगी होने से गरीब व मध्यम वर्ग की परेशानी दिनों दिन बढ़ती जा रही है ।

ऐसी स्थिति में कालाबाजारी करने वालो पर कड़ी कार्रवाई जरूरत है। उनका कहना है कि लाकडाउन के बाद से खाने के सामानों के दाम अनाप शनाप बढ़े हैं । आलम यह है कि महीने भर के भीतर खाद्य तेल के दामों में करीब डेढ़ गुना वृद्घि हुई है । किराना दुकानों में 125 रुपये में बिकने वाला तेल अब करीब 190 से 200 रुपए प्रति पैकेट बिक रहा है । इसी प्रकार सब्जी समेत अन्य सामानों के दाम बढ़ने से किचन का बजट गड़बड़ाने के साथ घर चलाना मुश्किल हो रहा है । आम लोगों को कहीं से राहत नहीं मिल रही है, उन्हें दोहरी मार झेलनी पड़ रही है ।


गुटखा, तंबाकू, गुड़ाखू समेत अन्य तंबाकू उत्पादों को कई गुना दाम पर बेचा जा रहा है । हालांकि यह सभी उत्पाद नशे के हैं, लोगों को इसका सेवन करने की बजाए त्याग कर देना चाहिए । यहां भी कालाबाजारी करने वाले लोगों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं और महंगे दामों पर यह सामान बेच रहे हैं । जिला प्रशासन की ओर से कालाबाजारी को लेकर एक भी प्रभावी कार्रवाई देखने को नहीं मिली है। नतीजतन कालाबाजारी करने वालो के हौसले बुलंद है ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours