नौनिहालो को निमोनिया से बचाने लगेगा न्यूमोकोल का टीका

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

छत्तीसगढ़ में अब सरकार द्वारा बच्चों को निःशुल्क निमोनिया का टीका लगाने जा रही है। इसके लिए जिले में टीकाकरण के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया था। गौरतलब हो कि न्यूमोकोल वैक्सीन पहली बार सरकारी कार्यक्रम में शामिल किया गया है। अब तक इसे प्राइवेट अस्पतालों में ही लगाया जाता था। जिले में लगभग 25 हजार बच्चे जो कि डेढ, तीन एवं 9 के बच्चों को न्यूमोकोल के तीन डोज लगेंगे यानी वर्ष में 75 हजार वैक्सीन की जरूरत होगी।
इस सबंध में जिले के स्वास्थ्य सलाहकार डाॅ प्रिंस जायसवाल ने कहा कि टीका के आने से हर वर्ग के बच्चों को सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क इसका लाभ मिल सकेगा। 20 फीसद बच्चों की मौत की वजह निमोनिया है। न्यूमोकोल टीका सरकार द्वारा उपलब्ध ना कराने और प्राइवेट में महंगा होने की वजह से महज पांच फीसद बच्चों को ही इसका लाभ मिल पाता था, लेकिन अब सरकारी योजनाओं में शामिल होने के बाद यह टीका बच्चों को निःशुल्क लगेगी।

क्या होता है न्यूमोकोकल बीमारी

यह एक बैक्टीरिया है। इसके कारण बच्चों को निमोनिया, छाती में मवाद भरना, दिमागी बुखार, कान से पानी आना, गले, खून में संक्रमण जैसी शिकायतें सामने आती हैं। शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों की कुल मौत में 18 से 20 फीसद कारण न्यूमोकोकल को माना जाता है। न्यूमोकोकल बैक्टीरिया 80 तरह के होते हैं। टीका डेढ़, ढाई, साढ़े तीन और नौ माह में लगते हैं। अब तक सरकारी अस्पतालों में यह टीका उपलब्ध नहीं है। प्राइवेट अस्पतालों में बच्चों को टीका लगवाने के लिए 1800 से 3800 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours