तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
नौतपा के दूसरे दिन यास के असर से जिले में गुरुवार को दोपहर के बाद रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जिसके बाद मौसम में ठंड घुल गई है। गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा तपाने वाला नौतपा बुद्धवार से शुरू तो हो गया, लेकिन सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने के कारण लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हो रहा है। दिनभर बादलों के छाए रहने और मौसम के ठंडे बने रहने के कारण नौतपा का पहला ही दिन खुशनुमा रहा। तो दूसरे दिन बारिश के बाद अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम रहा, जबकि नौतपा के दिनों में तापमान बढ़ जाता है। इस साल नौतपा में करीब 4 से 5 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी की संभावना थी, लेकिन यास तूफान के असर के कारण छाए बादलों ने तापमान में कमी हो गई। मौसम वैज्ञानिक की माने तो बंगाल की खाड़ी में स्थित चक्रवात के कारण जिले में पर्याप्त मात्रा में नमी आ रही है। इस कारण काफी हवा के साथ बारिश हो रही है।
अधिकतम तापमान 26 डिग्री पर पहुॅचा
गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सामान्य रूप से ये तापमान 40 डिग्री से अधिक होना चाहिए था। वहीं न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया है।
as

+ There are no comments
Add yours