मानसून में हो रहे पाईप लाईन निर्माण से आवागमन प्रभावित, लोग परेशान

Estimated read time 1 min read


तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


कोरिया जिला मुख्यालय बैकुनठपुर में मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से हो रहे पाईप लाईन निर्माण ने शहर की यातायात व्यवस्था को बिगाड़ रखा हैं। स्थिति यह है कि सोमवार को सड़क पर लंबा जाम लगा रहा। मुख्य मार्ग घडी चैक के दोनो हिस्से में सड़क के दोनों ओर खड़े भारी वाहनों से दुर्घटना की आशंका हुई है। वहीं सड़क पर चलने वाले राहगीरों के अलावा बडे छोटे वाहनो को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के दिनो मे बारिश के दिनो में किये जा रहे काम की वजह से खोदी गई मिटटी का मलवा बहकर सडको पर पसर रहा है।
लोगों ने बताया कि बैकुन्ठपुर के मुख्य सड़क मार्ग पर मानसून में जिस प्रकार से कार्य किया जा रहा है। उसने सडको पर लोगो का गुजरना मुश्किल कर रखा है। नगर पालिका प्रशासन की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते इन ठेकेदारो द्वारा बेखौफ ढंग से यातायात व्यवस्था बिगाड़ी जा रही है। उससे विभाग के सक्षम अधिकारियो का मौन रवैये से लोगों में रोष व्याप्त है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours