कलेक्टर ने दी 2.50 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

कलेक्टर श्याम धावड़े ने लोकसभा क्षेत्र की सांसद त्योत्सना चरणदास महंत के अनुमोदन पश्चात स्थानीय विधायकों के जनसंपर्क निधि विधायक मद अंतर्गत प्राप्त आबंटन राशि में से कुल 2 लाख 50 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिसमें भरतपुर-सोनहत क्षेत्र के विधायक गुलाब कमरो के पत्र पर विकासखण्ड भरतपुर के ग्राम रामगढ़ की आनंदा यादव के ईलाज हेतु 5 हजार, ग्राम कमर्जी के मनराखन सिंह के आर्थिक सहायता हेतु 5 हजार, ग्राम जमुनिहा की तेरसिया बाई के आर्थिक सहायता हेतु 5 हजार, ग्राम कोटाडोल के घनश्याम सिंह के आंख के ईलाज हेतु 5 हजार, ग्राम बरहोरी के श्याम सुन्दर के आर्थिक सहायता हेतु 5 हजार, ग्राम जनकपुर की किरण बैगा के ईलाज हेतु 5 हजार, ग्राम भगवानपुर की गीता सिंह के ईलाज हेतु 5 हजार, ग्राम कोटाडोल की खुश्बू मानिकपुरी की उच्च शिक्षा हेतु 5 हजार, ग्राम चुटकी की सुबरतिया के आर्थिक सहायता हेतु 5 हजार, विकासखण्ड सोनहत के ग्राम बदरा के संग्राम के ईलाज हेतु 5 हजार, ग्राम भैंसवार के रामध्याम के ईलाज हेतु 5 हजार, ग्राम भट्टीपारा के लालसाय के ईलाज हेतु 5 हजार, ग्राम भैंसवार की गमतिया के ईलाज हेतु 5 हजार, ग्राम भैंसवार की हिरमत के ईलाज हेतु 5 हजार, विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के ग्राम लालपुर के रंगनाथ के ईलाज हेतु 5 हजार, ग्राम सिरौली के अमीर सिंह के ईलाज हेतु 5 हजार, ग्राम कठौतिया की कृष्णा देवी के ईलाज हेतु 5 हजार, ग्राम चिरईपानी के सुरेशचन्द्र के ईलाज हेतु 10 हजार, ग्राम चिरईपानी के दिनेश कुमार के ईलाज हेतु 5 हजार, ग्राम हर्रा की संगीता सिंह के ईलाज हेतु 5 हजार, ग्राम सलका के राघव के ईलाज हेतु 5 हजार, वार्ड नं. 13 खोंगापानी की लक्ष्मीपुरी के आर्थिक सहायता हेतु 5 हजार, वार्ड नं. 13 खोंगापानी की रीसलुवा के आर्थिक सहायता हेतु 5 हजार एवं ग्राम खोंगापानी की नूरजहां के ईलाज हेतु 5 हजार रूपए की राशि शामिल है।
इसी तरह मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र के विधायक डाॅ. विनय जायसवाल के पत्र पर विकासखण्ड खड़गवां के ग्राम जड़हरी के संतलाल, ग्राम कदरेवां के रामकुमार लहरे, चिरमिरी की प्रमिला पनिका और रामा राव, ग्राम खड़गवां की रीना एवं ग्राम बोड़ेमुड़ा के जगलाल के आर्थिक सहायता हेतु 20-20 हजार तथा गोदरीपारा चिरमिरी के शशि भूषण के आर्थिक सहायता हेतु 5 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है।
जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव ने आमजन व किसानों से जुड़े विषयों पर की चर्चा

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours