एनएच पर संचालित शराब दुकान हटाने बीजेपी ने किया प्रदर्शन

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  सुरजीत सिंह रैना . मनेन्द्रगढ

जिले के मनेन्द्रगढ शहर के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग में संचालित अंग्रेजी शराब दुकान के संचालन को लेकर भारतीय जनता पार्टी मंडल मनेंद्रगढ़ , महिला मोर्चा व अल्प संख्यक मोर्चा द्वारा शराब दुकान को हटाने के लिए धरना प्रदर्शन किया गया । उल्लेखनीय है कि पूर्व में चैनपुर में संचालित अंग्रेजी शराब दुकान का स्थांतरण शहर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे कर दिया गया है। शराब बंदी को लेकर सत्ता में आई कांग्रेस पार्टी के शासन में खुले आम शराब की बिक्री को लेकर नाराज बी जे पी के कार्यकर्ताओं द्वारा शराब दुकान को हटाने को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन कर प्रभारी तहसीलदार बजरंग साहू को ज्ञापन सौपा कर 30 जुलाई तक शराब दुकान नहीं हटने पर आगे उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी।

शराब दुकान की बिजली से माइक का संचालन


इस धरना प्रदर्शन की खास बात यह रही कि जिस अंग्रेजी शराब का विरोध बी जे पी कार्यकर्ता कर रहे थे। विरोध की आवाज मुखर करने के लिए माइक व स्पीकर के लिए बिजली शराब दुकान से ही लिया गया जिस को लेकर वहाँ उपस्थित लोगों ने चुटकी लेते हुए फ्रेंडली प्रदर्शन करार दिया।
इस धरना प्रदर्शन में राहुल सिंह , मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा , मंडल महामंत्री रामचरित् द्विवेदी, मंडल महामंत्री संजय गुप्ता, पार्षद अजीमुद्दीन अंसारी ,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अंकुर जैन, संजय पांडे , विवेक अग्रवाल, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक जेके सिंह, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा आकाश दुआ, अखिलेश मिश्रा, प्रमोद बंसल, आशीष मजूमदार, सतीश बडेरा, हरि मिश्रा, आनंद ताम्रकार, इकबाल सिंह , लव सर्राफ ,निधि मित्तल, हिमांशु श्रीवास्तव, कार्तिक राव, रवि सिंह, हर्ष चौहान, अंकित भोजवानी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उर्मिला नेताम ,रेखा सिंह ,अर्चना गुप्ता, सुशीला विश्वकर्मा, मीना राणा ,सुमन मांझी, हसदेव मंडल से बबीता सिंह ,सुनीता शर्मा ,रेखा बोराल ,अंजू उरमालिया, मीरा यादव, साधना केवट, बरनाली मुखर्जी, सुमन विश्वकर्मा, राखी शुक्ला, करुणा सिंह, नीलू राजपूत, संगीता, ममता सिंह, सुशीला देवी, सुरतिया चौहान, मनेंद्रगढ़ मंडल से श्रीमती जया कर, प्रतिमा पटवा, प्रवीण सिंह, माहेश्वरी सिंह, गीता पासी ,रूबी पासी ,उर्मिला राव, भूमिका साहू ,कोमल पटेल ,डॉ रश्मि सोनकर, सुशीला सिंह, अर्चना विश्वकर्मा, शकुंतला सिंह, चंद्रकला यादव, रेनू पांडे ,अलका विश्वकर्मा, ज्योति गुप्ता, ललिता सिंह ,रेखा यादव ,हेमा यादव, आभा यादव, प्रियंका यादव समेत विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित रहे ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours