अवैध अतिक्रमण से बिगडी शहर की व्यवस्था सुधारने निकली नपा की टिम

Baikunthpur @ Tahkikat News

अब अवैध अतिक्रमण ने शहर ही नही कस्बों की सूरत तो बिगाड़ रखा है, स्थिति यह है कि शहर की ओर जाने के लिए बाइक छोड़िए पैदल भी दूभर हो गया है। हाल ये है कि पूरे शहर की स्थिति बद से बदतर हो गयी है। इसी के मददेनजर कोरिया कलेक्टर ने अवैध अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध शहर में नगर पालिका बैकुन्ठपुर ने अभियान की शुरुआत कर दिया है। इसी अभियान के तहत बैकुन्ठपुर नपा की टिम ने शहर के ओडगीनाका से कार्यवाई की शुरुआत किया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी मुक्ता सिंह चौहान ने बताया कि यहा कार्यवाई कोरिया कलेक्टर श्याम धावडे के निर्देश पर की जा रही है। आज सभी को समझाईश देकर दुकाने हटवाई गई है। कल से शहर भर में अतिक्रमण हटाने सख्त कार्यवाई की जायेगी।
लोगो का कहना है कि शहर के लोगों के चलने की सडक नहीं बची आखिर चले तो कैसे और किस पर। यही कह रहा है शहर का कोना-कोना। शहर के मुख्य चौराहों से लेकर वार्डों की कोई ऐसी गलियां नहीं हैं जो अतिक्रमण से अछूती हो।


शहर के सभी वार्डों में नालों तक तो कही सरकारी जमीन पर अवैध कब्जेदारों का कब्जा है। धार्मिक स्थल भी नही अतिक्रमण की जद में है। नगर पालिका तो आंख बंद किये सब कुछ देख रहा है, न वो कुछ कर रहा है और न ही किसी की सुन रहा है। वही हाल जिला प्रशासन का भी है ।

जाम से निजात के लिए अभियान से कोई स्थाई व्यवस्था नहीं हो रही है। जिले में शहर की नगर पालिका ने तो नये बस स्टैंण्ड में तो टैक्सी स्टैंड ही सड़क पर लगवा रही है। इसके अलावा कई ऐसे स्थानों पर दुकानें बना कर किराए पर दे रखा है जो सीधे आम जनता के जीवन रक्षक सुविधा से जुड़ा है।
इस कार्यवाही में नगर पालिका बैकुंठपुर के राजस्व विभाग के अमरेश सिंह मनोज मोतीलाल में बिहारी आश्रिता महेश्वरी सरफराज तथा पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours