Baikunthpur @ Tahkikat News
अनियंत्रित होकर कार सड़क से उतरकर खाई में गिर गई
उत्तर प्रदेश में बीती रात हुए र्ददनाक दिल दहलादेने वाले सडक हादसे में चिरमिरी के डोमनहिल वार्ड न. 40 के निवासी एक पूरा परिवार सड़क हादसे में समाप्त हो गया। इस दौरान बताया जा रहा है कि वाहन में सवार 7 लोगों में से 5 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि एक महिला बुरी तरीके से जख्मी अवस्था में है वहीं पर वाहन चालक को भी कुछ गंभीर चोटें आई हैं जिसका ईलाज जारी है। इस दौरान चिरमिरी के डोमनहिल वार्ड के पार्षद प्रेम शंकर सोनी ने दी गई जानकारी में बताया कि मोदनवाल परिवार विगत 60 वर्षों से चिरमिरी के डोमनहिल में निवासरत है इनके पिता होटल व्यवसाई थे एवं चारों पुत्र नौकरी करते हैं । जिसमें से 1 पुत्र जोकि उत्तर प्रदेश के सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल है वे एसईसीएल के जेम्को में कार्यरत हैं वहीं पर इनके अन्य भाइयों में से एक एयरफोर्स में है दूसरे शिक्षक है एवं एक भाई भी एसईसीएल में कार्य बताए जा रहे हैं। पूरा संपन्न परिवार है। किंतु सड़क हादसे में पूरा परिवार तहस-नहस हो गया । इस दौरान जैसे ही घटना की खबर चिरमिरी वासियों को मिली पूरा क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस दौरान सुबह 4 बजे वाहन चला रहे हैं महेश मोदनवाल के साढू के द्वारा मोदनवाल परिवार के लोगों को इसकी सूचना दी गई । जिसके उपरांत सुबह 5 बजे ही पूरा परिवार यहां से गोरखपुर के लिए रवाना हो गया।
घटना के सबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार को परिवार छत्तीसगए के चिरमिरी से मधुबन मऊ जा रहा था। इस बीच कार गड्ढे में फंसकर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। कार पलटने से 4 बच्चे सहित एक महिला की मौत हो गई। दो अन्य लोग गंभीर घायल हैं।
जानकारी के मुताबिक परिवार अपने रिस्तेदार के घर फुलवरिया चौरीचौरा, गोरखपुर जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानिय पुलिस अधीक्षक सुशील घुले और दोहरीघाट एसओ मनोज सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को दोहरीघाट सीएचसी पहुंचाया। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा रात 2 बजे के करीब दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के पास हुआ है।
सात लोग थे कार में
बताया जा रहा है कि महेश कुमार मोदनवाल और उनके छोटे भाई दिनेश का परिवार रिश्तेदार के घर जा रहे थे। कार में सात लोग सवार थे। हादसे में कार में महेश की पत्नी व दो बच्चों सहित परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि, महेश और दिनेश की पत्नी दीपिका बुरी तरह जख्मी हो गए।
इनकी हुई मौत
हादसे में ममता (35) पत्नी महेश कुमार, तानी (13) पुत्री महेश कुमार, मयंक (6) पुत्र महेश कुमार, माही (4) पुत्री दिनेश, दिव्यांश (8) पुत्र दिनेश की मौत हो गई। जबकि, महेश पुत्र पतरु (43) व दीपिका (30) पत्नी दिनेश बुरी तरह घायल हो गए।
एंबुलेंस नही मिला तो एसपी ने गाड़ी से भेजा
हादसे का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल रहे हैं। एंबुलेंस वाले हड़ताल पर हैं की बात करते लोगों को सुना जा सकता है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब एंबुलेंस नहीं आई तो एसपी ने अपनी गाड़ी से अस्पताल भिजवाया।
as



+ There are no comments
Add yours