विश्व आदिवासी दिवस मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित ………..पांच हितग्राहियों को मिले वनाधिकार पट्टे, एकलव्य स्कूल के मेधावी बच्चों को दिए गए पुरस्कार

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News


विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने प्रदेश के आदिवासी अंचलों के लोगों से बात की एवं निवास में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रयास आवासीय विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया। जिले में स्वान कक्ष से संसदीय सचिव एवं बैकुण्ठपुर विधायक अम्बिका सिंहदेव, सविप्रा उपाध्यक्ष एवं भरतपुर-सोनहत विधायक गुलाब कमरो, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, कलेक्टर श्याम धावड़े, वनमण्डलाधिकारी बैकुंठपुर एमोतेमसू आओ, मुख्यकार्यापालन अधिकारी जिला पंचायत कुणाल दुदावत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़े।
संसदीय सचिव श्रीमती सिंहदेव ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से वर्चुअली बात करते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा आदिवासी जनता की आवश्यकताओं को समझते हुए वनाधिकार पत्रक के माध्यम से उन्हें अपना अधिकार दिया जा रहा है। इसके साथ ही उनके अधिकारों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो रही है। सविप्रा उपाध्यक्ष श्री कमरो ने भी विश्व आदिवासी दिवस की बधाई देते हुए आदिवासी जनता के कल्याण हेतु निरंतर शासन द्वारा किये जा रहे अभूतपूर्व प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया।


संसदीय सचिव ने बांटे वनाधिकार पट्टे, एकलव्य स्कूल के प्रतिभावान आदिवासी बच्चों को दिए पुरस्कार
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर संसदीय सचिव श्रीमती सिंहदेव ने आज विकासखंड बैकुंठपुर के ग्राम डूभापानी के हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टा वितरण किया। इन हितग्राहियों में श्रीमति अमसो, श्रीमति फूलकुंवर, श्रीमति भानमती, श्रीमति फूलकुंवर एवं श्री राजेन्द्र सिंह शामिल हैं। वन अधिकार पट्टा पाकर अपनी ख़ुशी व्यक्त करते हुए हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
इसके साथ ही कोरिया जिले के विकासखण्ड खड़गवां में स्थित एकलव्य आदर्श संयुक्त आवासीय विद्यालय पोड़ीडीह के ऐसे बच्चे को पुरस्कृत किया, जिन्होंने दसवीं, बारहवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और वर्तमान शिक्षा में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें कु. हिना किन्डो आईआईआईटी रायपुर से कंप्यूटर साइंस विषय में शिक्षा प्राप्त कर रही है। वहीं कु.अनुग्रहीता बखला, विक्रम सिंह एवं कु. भुवनेश्वरी जे.ई.ई एडवांस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। पुरस्कार पाकर सभी विद्यार्थियों ने राज्य शासन, जिला प्रशासन एवं शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में आदिवासी विकास विभाग के अधिकार-कर्मचारी उपस्थित रहे।  

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours