कोरिया जिला में अजाक्स संघ का गठन………

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

कोरिया जिला में भी 30अगस्त को अजाक्स संघ का गठन संपन्न हुआ। जिसमें जिले के सैकड़ों अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अधिकारियों /कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा। गोड़वाना भवन बैकुंठपुर में जिले व बैकुंठपुर ब्लॉक कार्यकारिणी का हुआ गठन व विस्तार, शेष चार ब्लॉक का गठन विस्तार जल्द होगा। सरगुजा संभाग के संरक्षिका हेमन्ती प्रजापति के मुख्य आतिथ्य ,सरगुजा संभाग के कार्यकारी अध्यक्ष देवनाथ कुजूर की अध्यक्षता एवं संभागीय महामंत्री लक्ष्मी टोप्पो, बलरामपुर जिले के अध्यक्ष भोला राम राही ,सचिव शिव प्रसाद रवि, कोरिया शासकीय सेवक अधिकारी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष श्यामा शंकर भगत के विशिष्ट आतिथ्य तथा अजाक्स सरगुजा संभाग के संभागीय महासचिव अशोक लाल कुर्रे के कुशल नेतृत्व में कोरिया जिले के सैकड़ों अधिकारी/कर्मचारियों के गरिमामयी उपस्थिति में पुरी पारदर्शिता के साथ जिला व बैकुंठपुर ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। कोरिया जिले व बैकुंठपुर ब्लॉक के नवगठित पदाधिकारियों की सूची में जिला संरक्षक -ए ०के० पन्ना, जिला संयोजक – एम०सी० हिमधर जिलाध्यक्ष – डॉ ० बी. आर०नायक, जिला कार्यकारी अध्यक्ष – रविन्द्र सिंह जिला उपाध्यक्ष – राम गोपाल रवि(मनेन्द्रगढ़), भागवत सिंह(खड़गवां), अशोक पैकरा(बैकुंठपुर), नर्मदा प्रसाद रवि(सोनहत), जिला सचिव – संजय सिंह ठाकुर जिला कोषाध्यक्ष – श्रवण कुमार सिंह, जिला महासचिव – विश्वास भगत जिला संयुक्त सचिव – बुद्धिमान तिर्की, जिला प्रवक्ता – अरूण निराला जिला मीडिया प्रभारी – लीलाराम रन्तेश सह जिला मीडिया प्रभारी- चेतनारायण कश्यप, बैकुंठपुर ब्लॉक कार्यकारिणी में अध्यक्ष- चंद्रप्रकाश शांडिल्य उपाध्यक्ष- अमृतलाल टूण्डे सचिव – राजेंद्र सोलंकी, सह-सचिव- संजय कुमार कुर्रे कोषाध्यक्ष – सुरेश एक्का मिडिया प्रभारी- अनंत करूणा प्रवक्ता-धनसाय सिंह सह-प्रवक्ता-दुलेश्वर भास्कर बैकुंठपुर ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य-पुष्पराज सिंह, भगवान सिंह, नरेश दिवाकर, राजाराम कुर्रे, अशोक कनौजिया, दीपक तिर्की ,रविशंकर सोनवानी, सुंदर राम सोनवानी को नियुक्त किया गया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours