Baikunthpur @ Tahkikat News
बीएससी नर्सिंग हेतु प्रवेष परीक्षा 10 अक्टुबर, व्यापम द्वारा ऑनलाईन आवेदन कि अंतिम तिथी 23 सितम्बर
न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट ऑॅफ नर्सिंग, बैकुण्ठपुर, जिला-कोरिया द्वारा बीएससी नर्सिंग में प्रवेष परीक्षा हेतु छ0ग0 व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा जारी सूचना प्रदान की गयी है। वर्तमान में हायर सेकेण्डरी षिक्षा उपरांत बायोलॉजी संकाय के विद्यार्थियों हेतु 04 वर्षीय बीएससी नर्सिंग, कोर्स किया जा सकता है, नर्सिंग कोर्स में प्रवेष लेने हेतु शासन द्वारा बीएससी नर्सिंग हेतु बायोलॉजी संकाय विषय अनिवार्य है। शासन के नियमानुसार आरक्षित वर्ग को प्रवेष हेतु 12वीं के प्राप्तांक में छूट प्रदान है। नर्सिंग कोर्स हेतु आयु 17 वर्ष से 35 वर्ष होना अनिवार्य है। वहीं एएनएम एंव एलएचव्ही को आयु में छूट प्रदान है। बीएससी नर्सिंग कोर्स में प्रवेष हेतु व्यापम द्वारा आयोजित पीएनटी (प्री नर्सिंग टेस्ट) में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। जिसका ऑनलाईन आवेदन 01 सितम्बर 2021 से 23 सितम्बर 2021 तक भरा जायेगा। व्यापम द्वारा 10 अक्टुबर दिन रविवार को बीएससी नर्सिंग में प्रवेष हेतु चयन परीक्षा अंबिकापुर, रायपुर सहित कई शहरो में आयोजित किया जाएगा। संचालनालय चिकित्सा षिक्षा रायपुर छ0ग0 के द्वारा सत्र 2021 में प्रदेष के शासकीय एंव निजी नर्सिंग महाविद्यालयों में संचालित बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेष मे रूचि रखने वाले आवेदक एंव उनके अभिवावक के सूचनार्थ हेतु सूचना प्रकाषित कि जा रही है जिस हेतु सी.जी. व्यापम एवं सी.जी.डी.एम.ई. की वेबसाइट का निरंतर अवलोकन किया जा सकता है। ताकि ऑनलाईन आवेदन के समय विद्यार्थियों के पास उपरोक्त पाठ्यक्रम में प्रवेष के लिए वांछित मूल दस्तावेज उपलब्ध हो जिसे काउंसिलिंग के संवीक्षा एंव प्रवेष प्रक्रिया में उपलब्ध कराया सके तथा जिससे प्रवेष में पात्र रहे एंव व्यर्थ की कठिनाई और प्रवेष से वंचित होने से बचे।
उक्ताषय कि विस्तृत जानकारी हेतु नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतू इच्छुक विद्यार्थी न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग बैंक ऑफ इंडिया के बगल मे मेन रोड बैकुंठपुर स्थित संस्था के कार्यालय मे सीधे संपर्क कर सकते है।
as

+ There are no comments
Add yours