तहकीकात न्यूज @ अयुब अंसारी . चिरमिरी
नगर पालिक निगम चिरमिरी के सीमाओं में आने वाले वार्ड क्रमांक 1 से लेकर 9 जीएम कंपलेक्स पौड़ी कोरिया गेल्हापानी के समस्त वार्डों को नवीन घोषित जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में अनिवार्य रूप से शामिल करने व कोरिया जिला कार्यालय व विभागों द्वारा जानकारी प्राप्त करने हेतु या अन्य विषयों हेतु मात्र मनेंद्रगढ का नाम न लिख कर नवीन जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर का नाम लिखा जाने का अनुरोध व मांग की संघर्ष समिति द्वारा सौपें गए मांग पत्र मे कहा गया है किछत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल द्वारा 15 अगस्त 21 को नवीन जिला के रूप में मनेंद्रगढ़ का नाम घोषित किया था किंतु 21 अगस्त 21 को उनके द्वारा ही इस जिले के नाम में सुधार करते हुए मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के नाम से इस जिला को घोषित किया है लेकिन देखने में आ रहा है कि नवीन जिला से संबंधित जानकारियां मांगे जाने पर कलेक्टर कोरिया कार्यालय या अन्य विभागों से मात्र नवीन जिला मनेंद्रगढ़ का नाम लिखा जा रहा है जो कि एक बड़ी शासकीय त्रुटि होने के साथ-साथ माननीय मुख्यमंत्री की अवमानना है जिससे कोरिया कलेक्टर कार्यालय के समस्त विभाग अध्यक्ष को लिखित रूप में सूचित किया जाए कि नवीन जिले से संबंधित कोई जानकारी मंगाने के लिए मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर का ही नाम उल्लेखित किया जाए साथ ही नगर पालिक निगम चिरमिरी के वार्ड क्रमांक 1 से लेकर 9 तक मे आने वाली आबादी बस्ती मालवीय नगर पौड़ी कोरिया गेल्हापानी को निगम चिरमिरी का अहम अंग मानते हुए इसमें आवश्यक सुधार कर इसे नवीन जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी व भरतपुर में ही शामिल किया जाए इन वार्डो को किसी राजनीतिक दबाव में बैकुंठपुर में शामिल करने का हम पुरजोर विरोध करते हैं इस विषय पर नगर पालिक निगम चिरमिरी के निवासियों की मंशा के विरुद्ध यदि कोई कदम प्रशासन द्वारा उठाया जाता है तो विवश होकर चिरमिरी वासी व संघर्ष समिति आंदोलन की राह पर उतरने के साथ न्यायलय की शरण मे जाने के विवश होगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ज्ञापन सौपने वालो मे बड़ी संख्या मे महिला आंदोलन कारी भी शामिल थे
as

+ There are no comments
Add yours