Baikunthpur @ Tahkikat News
सावधान कोरोना कही गया नही ह,ै जरुरी है नियमो का पालन किया जाये और वैसे जगह पर सुरक्षित रहने की जहा आपकी और आपके अपनो की सुरक्षा ताक पर हो। देशभर में एक बार फिर कोरोना वायरस से संक्रमितो की सख्या बढ़ रही है। यही वजह है कि केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक हर स्तर पर कड़े कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन इस बीच देश में कुछ स्थान ऐसे भी है जहां कोरोना गाइडलाइन की खुले आम धज्जियां उड़ रही हैं। इन्हीं से एक है छत्तीसगए के कोरिया जिले का जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर के भटटीपारा में विगत 1 महिने से संचालित किये जा रहे हैडलूम एवं हैन्डीक्राप्ट एक्सपो में इनके संचालक की मनमर्जी के कारण कोरोना के नियमों को ताक पर रख दिया गया। वही पर इस सबंध में जब हमने इसके ंचालक से बात किया तो उनका कहना है कि हमने कोरोना नियम का पालन करने गेट पर इसकी व्यवस्था कर रखा है किन्तु वास्तविकता में एैसा कही नजर नही आ रहा है। वही इस सबंध में बैकुन्ठपुर एसडीएम को जब इसकी जानकारी दी गइ्र तो उनका रवैया समझ से परे नजर आया जब उन्होने कहा कि मैं देखता हॅू उन्हे समझाया जायेगा । एक ओर आज जहा मुख्यमंत्री के घर पर तीजा पोला त्योहार में कोरोना के नियमो का पूरा पालन नजर आया वही पर इस तरह के मेलो में जिला प्रशासन की निगरानी नही होना चकित करता है। देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमितो की तादात बढने लगी है दूसरे ओर एैसे स्थान पर जहा जिले भर से प्रतिदिन अलग अलग जगहो से हजारो की तादात में लोग प्रतिदिन आ रहे हैं वहा कोरोना के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मास्क, सोशल डिस्टेंस और कोरोना के नियम भूलकर हजारो की संख्या में ग्राहक में पहुंच रहे हैं।
वर्जन………
मैं देखता हॅू उन्हे समझाया जायेगा कि आगे से सावधानी बरते।
एस एस दुबे – एसडीएम बैकुन्ठपुर
xc



+ There are no comments
Add yours