भूपेश बघेल का उपहार महिला बहनों के लिये वरदान-वंदना राजपूत ………महिला स्व सहायता समूह के 13 करोड़ कर्ज माफ किया राज्य सरकार ने

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . रायपुर     

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीजा-पोरा के मौके पर महिला बहनों को बहुत बड़ा उपहार दिया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि महिला स्व सहायता समूह के कर्जा माफ एवं राज्य के सरकार द्वारा कर्जा माफ करने एवं पुनः ऋण लेकर नवीन आर्थिक गतिविधियाँ आरम्भ कर सकें इसके साथ ही महिला समूहों को प्रति वर्ष दिए जाने वाले ऋण के बजट में भी 5 गुना वृद्धि की घोषणा से महिला स्व सहायता समूह के बहनें बहुत ही प्रसन्नचित्त है। प्रदेश के बहनों की तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद देते हुए कहा कि महिलाओं का आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। महिला बहनों को तीज का बहुत बड़े उपहार छत्तीसगढ़ के मुखिया ने अपने बहनों को दिया। कांग्रेस ने जो वादा किये हर एक वादा पूरा कर रही है। कम समय में मुख्यमंत्री ने किसानों और मजदूरों के बाद अब महिलाओं के लिए न्याय की पहल करते हुए घोषणा पत्र का अपना एक और वादा पूरा कर दिया है।
राज्य सरकार के स्वर्णिम योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बारी के माध्यम से महिलाएं जुड़ी और महिला समूहों की आर्थिक गतिविधियों में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है, जिससे लाखों महिलाओं की आय वृद्धि से आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त हुआ है। अधिक से अधिक महिलाओं में आत्म निर्भरता की ललक बढ़ी है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि तीजाहारिन बहनों की खुशी दुगुनी हो गई स्व सहायता समूह के कर्ज माफ करने से कोरोना काल के विकट परिस्थिति एवं महंगाई से पस्त महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्व समूहों का कर्ज माफी बहुत बड़ा वरदान है। केन्द्र सरकार 7 सालों से पानी में ही पकौडे बना रही है। दिन-रात जुमलेबाजी में व्यस्त मोदी सरकार ने तो ऐसा समय ला दिया कि लोगों के लिये दो वक्त के भोजन की व्यवस्था भी बहुत मुश्किल हो गया लेकिन केन्द्र के हिटलर सरकार गहरी निद्रा में है उसे महिला बहनों के तकलीफ़ दिखाई नहीं दे रही है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुखिया ने महिला स्व-सहायता समूहों का 12 करोड़ 77 लाख रुपए का कर्ज माफ करने से महिलाओं को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। छत्तीसगढ़ के माटी के मान सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति की रक्षा व महिलाओं को सम्मान व सुरक्षा के लिए प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल गंभीर है। सरकार में महिलाओं का भरोसा सुशासन का सबसे बेहतर उदाहरण है। प्रदेश सुशासन के उदाहरण के रूप में देश भर में देखा जा रहा है। कर्जमाफी के साथ कर्ज का बजट भी बढ़ाने की भी घोषणा से महिला अति उत्साहित हो रही है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours