Baikunthpur @ Tahkikat News
जानकारी के अनुसार नगर निगम चिरमिरी के 40 वार्ड में स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत 19 नग टाटा टिपर लगाया गया रहा है ।
जिसमें पिछले कुछ दिनों से मात्र 9 टाटा टिपर के भरोसे 40 वार्ड की साफ सफाई किया जा रहा है जबकि क्षेत्रफ़ल के हिसाब से यहां कि आबादी 2 से 3 किलो मीटर की दुरी पर बसाहत है जबकि बीच बीच में जंगल हैं जिस कारण टाटा टिपर गाड़ी की आवश्यकता पड़ती है। लेकिन
देखरेख और सही समय पर मरम्मत कार्य नहीं होने पर ये गाडियां कंडम हो गई है।
जबकि चिरमिरी में स्वच्छता अभियान में 10 नग टाटा टिपर गाड़ी खराब हो जाने से सही समय से कचरा का उठाव और छंटनी सही समय से नहीं हो पा रहा है।
जिसमें कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं नगर निगम चिरमिरी के जनप्रतिनिधियों को चिरमिरी की इतनी बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।
पी .व्ही . खेस(आयुक्त नगर निगम चिरमिरी)”मुझे इस पुरे मामला की जानकारी नहीं है और ना ही सम्बन्धित अधिकारी ने कुछ बताया है।”
as


+ There are no comments
Add yours