तहकीकात न्यूज @ चिरमिरी
छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति के द्वारा कोरोना की तीसरी लहर के संबंध में चिरमिरी क्षेत्र में फेरी लगाने वाले होटल पान गुटखा गोमती एवं फुलकी वालों को मास्क लगाने और वैक्सीन लगाने के संबंध में नगर पालिक निगम चिरमिरी आयुक्त समेत जिलाधीस कोरिया, पुलिस अधीक्षक कोरिया,थाना प्रभारी पोड़ी को एक ज्ञापन सौंपा गया है।
जिसमें छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति ने आयुक्त महोदय से आगामी कोरोनावायरस जो कि अब तक काम नहीं हुआ है जिसमें जल्द ही कोरोना के तीसरी लहर आने की जो बातें सामने आ रही हैं उसके संबंध में पान की गोमती चार्ट फुलकी और फेरीवाले जो कि जगह जगह घूम कर अपना व्यवसाय करते हैं साथ ही में चिरमिरी के अधिकांश चाय नाश्ते वाले दुकान दार जोकि कोरोना नियम का पालन नहीं कर रहे हैं जिसमें अधिकांश लोग वैक्सीन नहीं लगवा रहे हैंजिसमें नगर निगम के द्वारा शीघ्र व्यवस्था बनाकर मास्क और टीकाकरण लगवाने का आदेश दिया जाए जिससे व्यवसाय अपने दुकानों में टीकाकरण का प्रमाण पत्र चस्पा कर के रखे साथ ही छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति ने अपने ज्ञापन में मांग किया कि वेस्ट चिरमिरी के मेन रोड के अगल-बगल मीट मटन वाले अब तो दुकान लगा रहे हैं जिससे क्षेत्र में गंदगी फैल रही है और आवारा कुत्ते आसपास घूमते रहते हैं जिससे पिछले कुछ दिनों में दो पागल कुत्तों ने कुछ लोगों को काट लिया जिसमें इन दुकानों को अलग से स्लाटर हाउस जो कि पूर्व में वेस्ट चिरमिरी में लाखों की लागत से निर्मित है वहां मीट और मटन की दुकान को स्थापित कराया जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष ऋषि राज किशोर श्रीवास्तव जिला महासचिव सुजीत कुमार दत्ता नगर अध्यक्ष मोहिबुल्लाह सिद्दीकी समेत अन्य लोग मौजुद रहे।
as

+ There are no comments
Add yours