रेन वाटर हार्वेस्टिंग के प्रति गंभीर नहीं नगर पालिका …..नियम बनाने वाले ही नहीं कर रहे पालन !

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  मनेन्द्रगढ

रेन वाटर हार्वेस्टिंग का सबसे उपयुक्त समय वर्षा ऋतु को माना जाता है। सभी शासकीय व निजी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग अर्थात वर्षा जल संचयन बना हो इसकी जिम्मेदारी नगरपालिकाओं की होती है। जिसके लिए भवन निर्माण अनुमति के समय निर्धारित रकम जमा करवाया जाता है। शासन का स्पष्ट आदेश है कि सभी शासकीय भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग अवश्य बना होना चाहिए। परंतु अक्सर देखा जाता है कि अधिकांश भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग नहीं बनाया जाता है। जिससे वर्षा का पानी नालो के माध्यम से व्यर्थ बह जाता है। भू जल स्तर के निरंतर गिरावट के कारण सभी भवनों में इसकी अनिवार्यता की गयी है।

व्यर्थ बह रहा पानी :-

नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ में वर्षा का पानी पाइप के माध्यम से सड़क में व्यर्थ बहता हुआ देखा जा सकता है। जिसकी जिम्मेदारी है कि वह रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाने के लिए प्रेरित करे वह खुद पालन नहीं कर रहा तो शहर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की स्थिति का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है।

वन मण्डल कार्यालय भी नहीं अछूता :-

ऐसा माना जाता है कि जल , जंगल , जमीन का महत्व अगर किसी विभाग को है तो वन विभाग , अगर यह विभाग भी जल संचयन के प्रति गंभीर नहीं तो बाकी विभाग की गलती माफी योग्य है। वन मण्डल अधिकारी कार्यालय मनेंद्रगढ़ में भी रेन वाटर हार्वेस्टिग नियम की धज्जिया उड़ते नजर आ रहे है। जहाँ छत का पानी बह कर नाले में मिल रहा है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours