जिले के सभी ठेकेदारों ने विभागीय निविदा का किया बहिष्कार

Estimated read time 1 min read


सूरजपुर। एसओआर रेट बढ़ाने व पांच लाख रुपये तक के विभागीय कार्यो को ऑनलाइन निविदा ना करने की मांग को लेकर बुधवार को सूरजपुर व बलरामपुर जिले के विघुत ठेकेदारों ने विभागीय निविदा का बहिष्कार किया। ठेकेदारों ने बताया है कि विघुत विभाग में कई वर्षों से पुराने एसओआर रेट पर कार्यो की निविदा आमंत्रित की जा रही है। जबकि विघुत सामग्री एवं लोहे के मूल्यों करीब 40 से 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जिसके कारण निविदा में जारी कार्यो को करने में ठेकेदारों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। साथ ही किये गए कार्यो के बिल भुगतान में भी विभाग की नादरशाही के कारण समय पर भुगतान भी नहीं किया जाता है।समय पर भुगतान नहीं किये जाने की स्थिति में ठेकेदारों को अतिरिक्त आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। जिससे ठेकेदारों में असंतोष का वातावरण है और उन्होंने विघुत व लोहे की सामग्री के मूल्यों को आमंत्रित निविदा में बढ़ाये जाने की मांग की है। वहीं बताया गया है कि पांच लाख रुपये तक के विभागीय कार्यो को ऑनलाइन कर दिए जाने से छोटे ठेकेदार काम से वंचित हो जायेगें और उनके सामने रोजी रोटी की समस्या उतपन्न हो जाएगी। उक्ताशय पर गंभीरता से विचार करते हुए ठेकेदारों ने पांच लाख रुपये तक की निविदा को ऑनलाइन नही किये जाने की भी मांग करते हुए निविदा का बहिष्कार किया है। दोनों जिलो में निविदा का बहिष्कार करने वाले ठेकेदारों में हरेंद्र सिंह, श्री खरे, मो अफजल, राजेश चौहान, विनोद प्यासी, दीपक सोनी गुप्तेश्वर पांडेय, राकेश मिश्रा, एसएन तिवारी, मोनू पांडेय, विनय शुक्ला, यसवंत, महेंद्र सिंह सहित अन्य शामिल रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours