201टीकाकरण केन्द्रों में जारी है टीकाकरण, 3 दिन में लगे 37 हजार टीके

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

जिले में कोविड टीकाकरण महाभियान चल रहा है। जिले में 201 टीकाकरण केंद्र तैयार किये गए हैं। साथ ही 10 मोबाइल टीकाकरण टीमें भी गांव-गांव जाकर टीकाकरण कर रही हैं। इस महाभियान के दो दिनों में 37 हज़ार से अधिक टीके लगाए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते कल सघन कोविड टीकाकरण अभियान के तीसरे दिन 15 हज़ार 93 टीके लगाए गए। कोरोना की तीसरी लहर से जिले की जनता को सुरक्षित करने कलेक्टर ने अभियान स्वरूप टीकाकरण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि टीकाकरण के साथ साथ जन जागरूकता का कार्य भी जारी रहे।
कोरोना से बचाव के लिए जिले में 22 सितम्बर 2021 की स्थिति में 3 लाख 52 हजार 472 टीके लगाए जा चुके है। जिले में 2 लाख 67 हजार 3 लोगों को पहला टीका एवं 85 हजार 469 लोगो को दोनों टीके लगाए गए है। जिन हितग्राहियों ने अभी तक डोज़ नहीं लिया है तथा जिनके दूसरा डोज़ शेष है, वे शीघ्र टीकाकरण करवाकर स्वयं व अपने परिवार को कोरोना की संभावित तीसरी लहर से सुरक्षित करें।

अपील

कलेक्टर श्री धावड़े ने सभी लोगों से अपील की है कि स्वयं को, अपने परिवार को और अपने कोरिया जिले को कोरोना की तीसरी लहर से सुरक्षित करने के लिए टीका अवश्य लगवाएं। वैश्विक महामारी से चल रही इस जंग को जीतने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours