तहकीकात न्यूज @ सूरजपुर
सूरजपुर। अवैध कार्यो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही को लेकर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कडे़ निर्देश पर लगातार कार्यवाही जारी है। इसी बीच गुरूवार, 23 सितम्बर को पुलिस अधीक्षक को मुखबीर से सूचना मिली कि तिवरागुड़ी निवासी बृजेन्द्र साहू अपने घर में भारी मात्रा में गांजा बिक्री करने हेतु रखा है जिस पर उन्होंने पुलिस टीम गठित कर दबिश देकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ग्राम तिवरागुड़ी, थाना रामानुजनगर निवासी बृजेन्द्र साहू पिता सोनसाय के घर पहुंची और विधिवत दबिश देकर घर में छुपाकर रखे 21 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमत 2 लाख 10 हजार रूपये का जप्त करते हुए धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर उसे गिरफ्तार किया है। कार्यवाही में थाना रामानुजनगर की पुलिस सक्रिय रही।
as

+ There are no comments
Add yours