Baikunthpur @ Tahkikat News
महिला एवं बाल विकास विभाग अटल नगर नया रायपुर के निर्देशानुसार जिले में गठित जेल निरीक्षण समिति द्वारा जिला जेल बैकुण्ठपुर एवं उप जेल मनेन्द्रगढ़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल में निरूद्व बंदियों से उम्र के संबध में पूछताछ किया गया। जिला जेल बैकुण्ठपुर में कुल 183 बंदी से उम्र के संबध में पूुछताछ की गई तथा मनेन्द्रगढ़ में कुल 241 बंदी से पूछताछ किया गया। उक्त कार्यवाही कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला बाल संरक्षण समिति श्याम धावड़े एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सचिव जिला बाल संरक्षण समिति मनोज कुमार खलखो के मार्गदर्शन में किया गया।
जिला बाल संरक्षण इकाई के बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण दल द्वारा प्रत्येक तीन माह में जेलो का निरीक्षण इस उदे्श्य से किया जाता है कि जेल में ऐसे बंदी तो नही है, जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम की हो जो कि त्रुटिपूर्ण तरीके से जेलों मे निरूद्व हो गए हों। साथ ही बंदियों के बच्चों का सही देखरेख व संरक्षण हो सके। निरीक्षण दल में माधुरी गुप्ता सदस्य किशोर न्याय बोर्ड एवं अमित श्रीवास्तव सामाजिक कार्यकर्ता बैकुण्ठपुर, आशीष गुप्ता जिला बाल संरक्षण अधिकारी, पंकज कुमार वर्मा विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी एवं संजीव कुमार साहू आउटरीच वर्कर जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग शामिल रहे।
as


+ There are no comments
Add yours