Baikunthpur @ Tahkikat News
एक ओर मौसम विभाग ने अगले सप्ताहभर में उत्तरी-पश्चिम देश से मानसून की विदा होने की बात कह रहा है। वही पर कोरिया जिले में दो दिन राहत के बाद एक बार फिर बारिश ने सोमवार को अपनी तेज दश्तक दी ।
जहा दिन भर रुक रुक कर बारिश होती रही। मौसम विशेषज्ञों क माने तो प्रदेश से 14 से 16 अक्टूबर के बीच मानसून लौटता है और कोरिया जिले से अगले दो हफ्ते के भीतर ही मानसून वापसी होने की बात कही जा रही हैं। कहा जा रहा है कि सबसे बड़ा संकेत यही है कि गुलाब तूफान के जाने के बाद से हवा में नमी लगातार कम हो रही है। हवा सूखी और कुछ ठंडी है।
खासकर जिले के वनांचल क्षेत्रो में आधी रात के बाद से सूर्याेदय के पहले तक ठंडक भी महसूस की जा रही है। हवा की दिशा भी बदलने लगी है। इस आधार पर मौसम विशेषज्ञों ने यह संभावना भी जताई कि मानसून रवाना होते ही यानी 15 अक्टूबर के आसपास से क्षेत्र में रात के तापमान में तेजी से कमी आयेगी। इस बार दशहरा के आसपास रात में गुलाबी ठंड महसूस किया जा सकता है।
शहर में भी अब ठंड का एहसास
मानसून की विदाई के साथ ही हवा की दिशा बदलकर उत्तर और उत्तर-पूर्वी होने लगती है। इस ओर से आने वाली हवा में नमी नहीं रहती बल्कि शुष्कता होती है, जिससे ठंड महसूस होती है। शहर में भी रात 12 बजे के बाद हल्की ठंड महसूस होने लगी है। इसी तरह सुबह-सुबह भी लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि कुछ-कुछ जगहों पर रात का तापमान गिरने लगा है और हल्की ठंड महसूस हो रही है।
आसमान साफ होते ही तेजी से घटेगा तापमान
बैकुन्ठपुर में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रिकार्ड किया गया जो सामान्य के बराबर है। जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री होने की बात कही जा रही है। सर्दी का मौसम अब शुरू होने वाला है। विशेषज्ञों के अनुसार आसमान जितना साफ रहता है यानी बादल नहीं रहेंगे तो रात का तापमान उतनी ही तेजी से गिरता है। उत्तर से आने वाली हवा के कारण वातावरण जल्द ठंडा होता है। आसमान साफ रहने पर जमीन की गर्मी तेजी से ऊपर उठने लगती है और रात में तापमान गिरने लगता है। इस दौरान कभी-कभी उत्तर-पूर्व मानसून के प्रभाव से बादल छाने लगते हैं और हल्की बारिश भी होती है। तब रात का तापमान बढ़ जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार इसकी खास वजह है, जब रात में बादल रहते हैं तो सतह की गर्मी बादलों के नीचे ही रुक जाती है। इससे स्थानीय वातावरण ठंडा नहीं हो पाता है। इसलिए इस मौसम में आसमान जितना साफ होगा, ठंड उतनी ही तेजी से बढ़ेगी।
as

+ There are no comments
Add yours