शुद्ध घी, सरसो में तेजी तो रिफाईन तेलों में आई मंदी

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

खाद्य तेलों में टिन के दाम में 50 रुपये की कमी बताई जा रही है, इससे नवरात्रि की तैयारी कर रहे देवी मंदिरों के लिए राहत मिली है। शुद्घ घी की कीमत परेशान जरूर करेगी क्योंकि इसमें तेजी बराबर बनी हुई है। इसमें आगे भी तेजी बने रहने के आसार हैं जबकि खाद्य तेलों में भविष्य गिरावट के बने हुए हैं। सात अक्टूबर से शुरू हो रहे नवरात्रि पर्व के लिए देवी मंदिरों में तैयारियां जोर पकड़ने लगी है। कोरोना काल में यह तीसरी ऐसी नवरात्रि होगी, जिसमें पाबंदियां प्रभावी रहने का अंदेशा है क्योंकि राहत या छूट जैसी स्थितियां अभी अंधेरे में ही हैं।

बहरहाल, देवी मंदिरों में नवरात्रि में ज्योति कलश के लिए जरूरी खाद्य तेल की कीमतें टीन पीछे 50 रुपये उतर चुकी हैं। बाजार का मानना है कि मंदी का यह दौर आगे भी बने रहने की संभावना है क्योंकि उपभोक्ताओं ने इसकी खरीदी तेजी से कम कर दी है। ज्योति कलश के लिए जरूरी सोयाबीन, राइस ब्रान के अलावा शुद्घ घी की खरीदी की बाजार राह देख रहा है। राइस ब्रान आयल 2250 रुपये टीन था। सोयाबीन तेल का टीन 50 रुपये की टूट के बाद 2300 रुपये में मिलेगा। इस समय बैकुन्ठपुर बाजार में खुदरा किमतो पर निगाह डाली जाये तो कलष ब्रांड सरसो तेल 190, रिफाईन तेल 145 प्रति लीटर की दर से उपलब्ध है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours