बीएससी नर्सिंग में प्रवेश हेतु परीक्षा 10को होगा आयोजित

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट ऑॅफ नर्सिंग, बैकुण्ठपुर, जिला-कोरिया द्वारा बीएससी नर्सिंग में प्रवेष परीक्षा हेतु छग व्यावसायिक परीक्षा मण्डल के संदर्भ में अवगत कराया गया की दिनांक 10 अक्टूबर रविवार को बीएससी नर्सिंग हेतु प्रवेष परीक्षा द्वितीय पाली में अपरान्ह 2 से 4ः15 तक आयोजित कि जाएगी। जिसकी सूचना एवं प्रवेष पत्र व्यापम के वेबसाइट पर दिनांक 2 अक्टूबर से डाउनलोड कर प्राप्त किया जा सकता हैैं।
यदि इंटरनेट से प्राप्त प्रवेष पत्र पर फोटो नहीं आता है तो अभ्यर्थी अपने साथ दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लेकर परीक्षा केंद्र में आवें। परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेष पत्र नहीं भेजा जावेगा। यह उचित होगा कि, परीक्षार्थी परीक्षा दिवस से एक दिन पूर्व ही अपने परीक्षा क्रेन्द्र की भौगोलिक स्थिति से भलीभांति परिचित हो जावें। परीक्षा प्रारंभ होने के पष्चात् किसी को भी परीक्षा केन्द्र में प्रवेष नहीं दिया जावेगा।
परीक्षार्थियों को अपना फोटोयुक्त मूल आई.डी. प्रूफ जैसे- मतदाता पहचान पत्र/ड्रायविंग लायसेंस/पेन कार्ड/आधार कार्ड (ई-आधार कार्ड भी मान्य)/पासपोर्ट/विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र/फोटोयुुक्त अंकसूची मूलरूप में ( फोटो कॉपी मान्य नहीं ) परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केन्द्र में प्रवेष नहीं दिया जायेगा।
सभी अभ्यर्थियों के लिए प्री.नर्सिंग.टेस्ट प्रवेष परीक्षा के दौरान भारत सरकार/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोविड-19 महामारी के बचाव के सम्बंध में जारी अद्यतन प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा। निर्देषों का पालन न करने पर वीक्षक अभ्यर्थी को परीक्षा देने से वंचित किया जा सकता है।
उक्ताषय कि विस्तृत जानकारी हेतु नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेष हेतु इच्छुक विद्यार्थी ‘‘न्यू लाईफ‘‘ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, बैंक ऑफ इंडिया के बगल में मेन रोड बैकुंठपुर स्थित संस्था के कार्यालय में सीधे संपर्क कर सकते हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours