जिले के सभी परियोजनाओ के बदले प्रभारी

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

कलेक्टर श्याम धावड़े ने एक आदेश जारी कर जिले के सभी विकासखण्डों में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी के प्रभार में बदलाव करते हुए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यापालन अधिकारी को वर्तमान दायित्वों के साथ ही परियोजना अधिकारी का भी दायित्व सौंपा है। जारी आदेश के अनुसार विकासखण्ड बैकुंठपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज खलखो को परियोजना अधिकारी का भी दायित्व सौंपा गया है। विकासखण्ड सोनहत में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यापालन अधिकारी आर बी तिवारी, विकासखण्ड भरतपुर में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यापालन अधिकारी अनिल अग्निहोत्री और विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यापालन अधिकारी बी एल देहारी को परियोजना अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में इन सभी विकासखण्डों में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को परियोजना अधिकारी का प्रभार दिया गया था। इसके साथ ही खड़गवां में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यापालन अधिकारी मूलचंद चौपड़ा को परियोजना अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours