Baikunthpur @ Tahkikat News
जिला स्तरीय विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर जिला राजस्व स्थापना अंतर्गत 11 कर्मचारी पदोन्नत किए गए हैं। पदोन्नति के बाद कलेक्टर ने पदस्थापना में बदलाव किए हैं। जिसके अनुसार जिला कार्यालय के सहायक ग्रेड 3 रविशंकर पाण्डेय को खाद्य शाखा कोरिया, तहसील कार्यालय बैकुण्ठपुर संलग्न जिला कार्यालय सहायक ग्रेड 3 फारूख मो अंसारी को खाद्य शाखा कोरिया, जिला कार्यालय के सहायक ग्रेड 3 योेगेश कुमार शिन्दे को जिला कार्यालय कोरिया, तहसील कार्यालय सोनहत के सहायक ग्रेड 3 भीमराव मेश्राम को तहसील कार्यालय सोनहत, तहसील कार्यालय भरतपुर के सहायक ग्रेड 3 बलराम शर्मा को तहसील कार्यालय भरतपुर, कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैकुण्ठपुर के सहायक ग्रेड 3 अश्विनी कुमार भगत को तहसील कार्यालय पटना, जिला कार्यालय के सहायक ग्रेड 3 शिवगोपाल सारथी को तहसील कार्यालय पटना, जिला कार्यालय के सहायक ग्रेड 3 नारदमुनि पाण्डेय को तहसील कार्यालय सोनहत एवं जिला कार्यालय के सहायक ग्रेड 3 मोतीलाल वर्मा को जिला कार्यालय में सहायक ग्रेड 2 के पद पर पदोन्नत किया गया है।
इसी तरह जिला कार्यालय के भृत्य फबियानुस बड़ा को तहसील कार्यालय बैकुण्ठपुर एवं तहसील कार्यालय सोनहत संलग्न जिला कार्यालय के भृत्य परदेशी राम को तहसील कार्यालय सोनहत में माल जमादार के पद पर पदोन्नत किया गया है।
as

+ There are no comments
Add yours