लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच जमकर हो रही बारिश

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

जिले में लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव आ रहा है। बारिश थमते ही फिर से गर्मी बढ़ गई थी। ठंड की दस्तक के पहले गर्मी की वापसी हो गई। वर्तमान में भी सुबह गर्मी के दिनों की ही तरह धूप रहती है। दोपहर में तो गर्मी दोपहर के समय मौसम बदल जाता है और बारिश होती है।
जिले में फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। अब ज्यादा बारिश होने के कारण फसल को नुकसान की संभावना है। वैसे मानसूनी तंत्र के प्रभाव से जिले में विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। आने वाले दिनों में कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिरने की संभावना जताई जा रही है।
जिले का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में यह समुद्री चक्रवात के रूप में भी बदलेगा,लेकिन इसका सीधा असर क्षेत्र में नहीं होगा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours