Baikunthpur @ Tahkikat News
बीते 20 दिनो से लगातार बारिश के कारण ग्रामीण अंचलों से सब्जी की आवक कम होने के चलते अब शहर में सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी देखी जा रही है। स्थानीय व बाहरी सब्जीयो की पर्याप्त आवक न होने के कारण सब्जियों के दाम में भी वृद्घि देखी जा रही है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि सब्जी की आवक जब तक नहीं बढ़ेगी तब तक कीमत में कमी नहीं होगी। सब्जियों के रेट बढ़ने से लोगों को जेब ढीली करनी पड़ रही है। टमाटर जोकि विगत दिनो में 20 रु किलो पर मिल रहा था वो अब 40 रु पर चला गया है । इसी प्रकार सभी हरी सब्जियो के दामो में 50 से 100 फिसद की बढोत्तरी देखी जा रही है।
पखवाडे भर से लगातार मौसम में बदलाव के साथ ही अब सब्जियों की आवक भी कम होने लगी है। इसके चलते अब सब्जियों के दाम एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। शहर के थोक सब्जी मार्केट व मंडी में शहर की सब्जी बाड़ियों के अलावा आसपास के गांव सहित अन्य गांव से सब्जियों की आवक होती है। इसके अलावा दुर्ग, रायपुर, से भी यहां बड़े पैमाने पर सब्जियों की आवक होती है।
सब्जियों की बोली लगने के बाद इसे चिल्लर सब्जी विक्रेता बेचने के लिए ले जाते हैं। सोमवार को नगर स्थित बुधवारी बाजार में इन दिनों सब्जियों की कीमत में वृद्घि देखी जा रही है। कुछ दिनों पहले तक टमाटर 20 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा था, अब इसकी कीमत 40 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। इसी तरह अन्य सब्जियों के दाम में भी 50 से 100 प्रतिशत तक वृद्घि हो गई है।
आवक कम होने का सीधा असर सब्जियों के रेट पर पड़ता है। आवक बढ़ने पर सब्जियों के लिए रेट में अपने आप कम हो जाती है। बुद्धवार को शहर में शिमला मिर्च 120 रुपये प्रति किलो, तोरई 60 रुपये प्रति किलो, करेला 40 रुपये प्रति किलो, पत्ता गोभी 30 रुपये प्रति किलो, फूल गोभी 120 रुपये प्रति किलो, भिंडी 40 रुपये प्रति किलो व परवल 80 रु प्रतिकिलो बीक रहा है। के भाव से बिका। इसी तरह से अन्य सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली।
as

+ There are no comments
Add yours