Baikunthpur @ Tahkikat News
पीएनडीटी एक्ट के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में जागरूकता लाने संबंधित जिला स्तर पर जिला चिकित्सालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें जन समुदाय में जागरूकता लाने हेतु भाषण पेंटिंग पोस्टर वाद-विवाद व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में राजवाड़े इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग हररा पारा बैकुंठपुर के छात्र-छात्राओं कुमारी अंजली प्रीति नेहा एवं श्वेता ने भाग लिया। जिसमें जन समुदाय में बालिकाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
as

+ There are no comments
Add yours