Baikunthpur @ Tahkikat News
भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन भाजपा कार्यालय रायपुर में गत दिनों आयोजित किया गया था जिसकी जानकारी देते हुए भाजपा आई टी सेल के तीरथ राजवाडे ने बताया कि बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, संजय श्रीवास्तव, प्रदेश संयोजक दीपक म्हस्के, सुनील पिल्ले, पंकज झा, रशिक परमार,नलनीष ठोकने सहित अन्य वक्ताओं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। आईटी सेल की बैठक में पार्टी की आगामी चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि आज की स्थिति में समाज के सामने अपना पक्ष रखने के लिए आईटी सेल की बड़ी भागीदारी है। इसलिए सभी पदाधिकारियों को सजग होकर इस कार्य को निरन्तर करना है। प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा का आईटी सेल बहुत मजबूत है और पार्टी की भूमिका को समाज के सामने स्पष्टता के साथ रखने में समर्थ है। प्रदेश संगठन महामंत्री ने आगामी बैठकों के बारे में दिशानिर्देश दिया। प्रदेश संयोजक दीपक म्हस्के ने जिले एवं मण्डल स्तर पर सोशल मीडिया को सक्रिय करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कई तकनीकी पहलुओं पर भी जानकारी प्रदान की गई। बैठक में कोरिया जिले की ओर से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तीरथ राजवाड़े ने जिले में संचालित गतिविधियों की जानकारी आईटी सेल के प्रदेश संयोजक को दिया।उन्होंने बताया कि बूथ स्तर पर भी कार्यक्रम की योजना बनाई जा रही है। ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे जिले में आईटी सेल एवं सोशल मीडिया के लिए लिए प्रशिक्षित कार्यकत्ताओं की टीम तैयार की गई है। जिनके माध्यम से कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को आमजन तक पहुँचाने एवं भाजपा की योजनाओं के लिए काम किया जा रहा है।
as

+ There are no comments
Add yours