Baikunthpur @ Tahkikat News
जिले के अग्रणी जिला प्रबंधक ने बताया कि जिले में मेगा क्रेडिट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। केंद्र सरकार के वित्तीय सेवाएं तथा सभी शासकीय योजनाओं के तहत ऋण स्वीकृति व वितरण की जानकारी देने के उद्देश्य से 27 अक्टूबर को सामुदायिक भवन हल्दीबाड़ी में एवं 29 अक्टूबर को जनपद पंचायत बैकुंठपुर में सुबह 11 बजे से मेगा क्रेडिट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
इसके अंतर्गत सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) ,एनयूएलएम, मछली पालन, डेयरी उद्यम, किसान क्रेडिट कार्ड, गृह ऋण, वाहन ऋण, प्रापर्टी ऋण, मुद्रा योजना, (शिशु, किशोर, तरुण) पर विशेष ध्यान देते हुए सभी बैंक अधिकारियों द्वारा ऋण संबंधित जानकारी एवं मध्यम ऋण से संबंधित उद्यमिता की जानकारी प्रदाय की जाएगी।
as

+ There are no comments
Add yours