युवाओं ने अभियान बना, लिया संकल्प, कहा बिना चौड़ीकरण के नहीं बनने देंगे सड़क…..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

कोरिया जिले के जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में सड़कों की बदहाली विगत 4 वर्षों से किसी छिपी नहीं है किंतु विगत दिनों जैसे ही खबर आई के एन एच विभाग के द्वारा जो सड़क का निर्माण कार्य कराया जाने वाला है । उसमें चौड़ीकरण शामिल नहीं है बाद कोरिया जिले के युवाओं ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सड़क चौड़ीकरण के लिए मुहिम छेड़ दिया है। विगत 1 महीने से बैकुंठपुर के युवाओं के द्वारा कलेक्टर कोरिया को ज्ञापन सौंपने से लेकर मुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक सहित जिला प्रशासन से कई बार सड़क चौड़ीकरण की गुहार लगाई गई । सभी जगह से कोई ठोस आश्वासन ना मिलने के बाद अब इन युवाओं द्वारा शुक्रवार से लगातार हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों से सड़क चौड़ीकरण के लिए समर्थन मांगा जा रहा है । दूसरी ओर युवाओं को सड़क चौड़ीकरण अभियान के लिए बैकुंठपुर में व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है और हजारों हजार लोग इस मुहिम का हिस्सा बन रहे हैं । जिसे बाद में जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार को सौंपा इसे सौपी जाएगी।

बगैर चौडीकरण निर्माण नही मंजूर


सड़क चौड़ीकरण नहीं होने से बैकुंठपुर में यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में ट्रैफिक के दबाव के मद्देनजर लगातार मीडिया एवं अन्य माध्यमों में उठाए जाते रहे कि बैकुंठपुर में सड़क चौड़ीकरण किए बिना शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया जा सकता है। किंतु इसके बावजूद भी जिला प्रशासन के द्वारा इस ओर गंभीरता से विचार न किया जाना एवं बगैर चौड़ीकरण के दोबारा टूटी सड़क को बनाए जाने का प्रस्ताव आते हैं पूरा शहर इसके विरोध में खड़ा होता नजर आ रहा है ।

करेंगे आदोलन युवाओ ने लिया प्रण


इस दौरान शहर के युवाओं का कहना है कि किसी भी कीमत पर बगैर चौड़ीकरण के सड़क निर्माण नहीं करने दिया जाएगा । इसके लिए आगामी दिनों में जो भी करना पड़े हम करेंगे । युवाओं ने सत्ता पक्ष से आग्रह करते हुए कहा है कि वह इस पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए लोगों की समस्या के निदान के लिए कार्य करें । जिससे लगातार हो रहे हैं सड़क हादसे में लोगों को अपने परिजनों की जान न गवांनी पडे। व बैकुंठपुर को इस विकराल समस्या से निजात मिल सके। युवाओं का कहना है कि बैकुंठपुर को जिला मुख्यालय बने दो दशक हो गए किंतु नवगठित जिलों में सड़कों के हाल और चौड़ीकरण को देखने के बाद बैकुंठपुर में सड़कों की बदहाली एवं शासन-प्रशासन की चुप्पी समझ से परे है यह इस तरीके का दो मुहा रवैया आगे हम बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours