किसानों के मुद्दों पर भाजपा की प्रेस वार्ता में दिखी गुटबाजी। मण्डल अध्यक्ष सहित एक धडा़ रहा नदारत !

Estimated read time 1 min read


तहकीकात न्यूज  @  मनेन्द्रगढ

धान खरीदी समेत किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर भा ज पा के पूर्व मंत्री भईयालाल राजवाड़े व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में मनेंद्रगढ़ में हुई प्रेस वार्ता किसानों की समस्या के बजाय आपसी गुटबाजी छुपाने तक सीमित हो कर रह गयी । उल्लेखनीय है कि प्रदेश भा ज पा के आह्वान पर जिला मुख्यालय सहित अन्य जगहों में धान खरीदी सहित किसानों की समस्या को ले कर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया था। प्रेस वार्ता के माध्यम से पूर्व मंत्री भईया लाल राजवाड़े ने कहा कि प्रदेश में धान के रकबे को कम किया जा रहा है। समर्थन मूल्य 2800 धान मंडी में लिखा जाए व एक मुश्त दिया जाए , कांग्रेस के घोषणा पत्र के अनुसार दो वर्ष का बकाया बोनस दिया जाए। एक नवम्बर से धान खरीदी शुरू किया जाए। प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों द्वारा मंडल अध्यक्ष सहित बहुत से पदाधिकारीयों की गैर मौजूदगी पर सवाल उठाने पर जिलाध्यक्ष ने साफ – साफ कुछ कहने दे बचते नजर आए परंतु इशारो में इसे गंभीर अनुशासन हीनता माना व पार्टी स्तर पर मामले को देखने की बात कही । गौर तलब है कि प्रेस वार्ता को ले कर मनेंद्रगढ़ मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र पटवा अपनी अनभिज्ञता जाहिर की थी। मंडल अध्यक्ष के अनुसार उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी। इसलिए प्रेस वार्ता में जाने का सवाल ही नहीं उठता । उनके अनुसार नियमता मंडल में आयोजित किसी भी कार्यक्रम की जानकारी मंडल अध्यक्ष को होनी चाहिए

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours