खरीदारी करने बाजार में उमड रही भीड़, कही भारी ने पड जाये….

Estimated read time 1 min read

धनतेरस पर मंगलवार को बैकुन्ठपुर के बाजार में बरसेगा धन

Baikunthpur @ Tahkikat News

बैकुन्ठपुर में धनतेरस से पहले ही बाजारों की रौनक बढ़ गई है। साप्ताहिक बाजार रविवार के दिन में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। लोग कोरोना काल में बिना मास्क के ही नजर आए। विशेषज्ञों का मानना है कि त्योहारी सीजन में जरूरत है कि कोरोना के प्रति भी हम सतर्क रहें।

दिये और प्रतिमाओ से सजा बाजार

खरीदारी का महामुहूर्त धनतेरस मंगलवार को पड़ रही है और इसके लिए बाजार पूरी तरह से तैयार है। इस दिन लोग मां लक्ष्मी की भी पूजा करते हैं। इसके लिए मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं बाजार की शोभा बढ़ा रही हैं। इसके अलावा शहर के सराफा संस्थानों में भी रौनक बढ़ गई है, जहां लाइटवेट ज्वेलरी के साथ ही गहनों के लेटेस्ट कलेक्शन उपलब्ध है।

वाहन बाजार में बढी रौनक


वाहन बाजार में हो रही जबरदस्त बुकिंग को देखते हुए संस्थानों द्वारा मंगलवार के लिए गाड़ियां तैयार रखी जा रही है, ताकि उस दिन उपभोक्ता आए और अपनी पसंदीदा वाहन घर ले जाएं। इनके साथ ही कपड़ा बाजार, बर्तन बाजार, इलेक्ट्रानिक्स व रियल इस्टेट में भी धनतेरस को लेकर जबरदस्त उत्साह है।

यातायात सुरक्षा जवान तैनात


बाजार में बढ़ती भीड़ और यातायात के दबाव के चलते यातायात विभाग ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी। बहरहाल पुलिस जवान भीड़ और यातायात को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए तैनात हैं। वहीं भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करने वालों के अलावा अन्य अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस के जवान सतर्कता से जुटे हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours