जिओ की लचर व्यवस्था….बार बार मोबाईल नेटवर्क हेंग होने से उपभोक्ता परेशान

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

जिले भर में जिओ नेटवर्क लचर व्यवस्था से उपभोक्ता काफी परेशान हैं। कॉल के मामले में जिओ नेटवर्क बद से बदतर हो गयी है। कोई कॉल करना मोबाईल नेटवर्क का हेंग होना आम बात हो गई है। जिओ नेटवर्क का टॉवर बैकुन्ठपुर सहित सुदूरवर्ती क्षेत्रों में लगाया गया है बावजूद नेटवर्क सही से काम नही करना एक बड़ा सवाल है?
हर सेकेंड से लेकर घँटों बात करने के लिए उपभोक्ताओं को एक एक पैसे चुकाने पड़ते है। वावजूद इसके जिओ की लचर व्यवस्था को दुरूस्त नही किया जा रहा है इससे उपभोक्ता काफी आक्रोशित हैं। बैकुन्ठपुर में एक बार फिर से लोग अन्य कम्पनी की ओर अग्रसर हो रहें हैं जिसका एकमात्र कारण है जियो नेटवर्क का खराब होना।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours