Baikunthpur @ Tahkikat News
गुरु्रवार को दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस पर्व से हुई। धनतेरस को शुभ मुहूर्त में नए साजो सामान की खरीदारी रही। धनतेरस के मद्देनजर बर्तन, सर्राफा एवं इलेक्ट्रोनिक्स के व्यवसायी सुबह जल्दी ही दुकानों पर पहुंच गए। आटोमोबाईल के शोरूम भी जल्दी ही खुल गए थे। शोरूम के बाहर भव्य सजावट की गई।
एक वर्ष के बाद आजार एक बार फिर से पटरी पर लौटने की बात कही जा रही है। जानकारो की माने तो सर्राफा बाजार में आज करीब 4 करोड रूपये का कारोबार होने की बात कही जा रही है। व्यापारिक प्रतिष्ठानों व घरों में महालक्ष्मीजी एवं धन के देवता कुबेर की स्थापना की गई। बर्तन, ऑटो व इलैक्ट्रोनिक्स बाजार में जमकर धरीदारी हुई। इसके साथ ही कनफेक्शनरी, क्राकरी, फल-फूल, पूजा सामग्री समेत सजावटी सामनों की जमकर बिक्री हुई। बाजार के जानकारों का अनुमान है कि एक ही दिन में बाजार में 20 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ है।
दूसरी ओर धनतेरस को लेकर बाजार में जगह जगह जाम की स्थित बनी रही। सुबह से शाम तक खरीदारों का तांता लगा रहा। बाजार में तिल रखने की भी जगह नहीं थी। दीपावली के पहले पर्व धनतेरस का खुमार जिलेवासियों में खूब उत्साह नजर आया। पर्व पर लोगों ने बाजारों में जमकर खरीदारी की। प्रमुख बाजार से लेकर सड़क तक लोगों में पर्व को लेकर उत्साह नजर आया।
शहर की ज्यादातर दुकानें खासकर स्टेनलेस स्टील व ज्वेलरी शॉप पर ग्राहकों का तांता लगा रहा। शहरी क्षेत्र के सभी प्रमुख बाजारों में दुकानों पर देर रात तक खरीदारों की भीड़ लगी हुई थी। इस दौरान पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कर रखे थे। शहर के सभी इलेक्ट्रॉनिक दुकानो एवं फर्नीचर मुख्य सहित अन्य स्थानों पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के शोरूम और दुकानों की पर भी जमकर खरीदारी हुई।
नए-नए इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद और उन पर आकर्षक उपहार, डिस्काउंट के साथ ग्राहकों ने खरीदारी की। धनतेरस में शुभ माने जाने वाले सोना-चांदी में सबसे ज्यादा लोगों ने निवेश किया। अकेले सर्राफा मार्केट में ही लाखों रूपये कारोबार हुआ। एक ही दिन में शहर में सोने और चांदी के सिक्कों की बिक्री का जमकर हुई। चोने-चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश, श्रीकृष्ण, दीपक जैसे आइटम्स खूब खरीदे गए।
दो पहिया और चार पहिया वाहनों की मुहूर्त पर खरीदारी के लिए ग्राहकों ने अग्रिम बुकिंग करवाई थी जो कि धनतेरस के दिन खरीदारी की गई। जानकारों के अनुसार बैकुन्ठपुर शहर में लगभग 300 से अधिक दुपहिया वाहनों की अग्रिम बुकिंग विभिन्न शोरूम पर हुई थी, जबकि 40 से 50 चार पहिया वाहनों की अग्रिम बुकिंग कर ग्राहकों ने धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर वाहन खरीदी । शहर के कपड़ा बाजार, किराना, फूल, सजावटी सामान, बर्तन, पूजा सामग्री सहित अन्य दुकानों की सजावट भी देखते बनती है। इन दुकानों पर तीन दिनों पहले से ही ग्राहकी होने लगी थी।
यातायात सुरक्षा को लेकर सतर्क रही पुलिस
धनतेरस पर बाजारों में आने वाली ग्राहकों की भीड़ के मददेनजर ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। फव्वारा चौक से स्कूलपारा तक चार पहिया वाहन, ऑटो, टेम्पो आदि की एक साथ चलने से यातायात व्यवस्था में दिक्कतें हुई। सुरक्षा की दृष्टि से विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती व्यवस्था को दुरूस्त करते नजर आई। धनतेरस पर्व पर सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रही। दिनभर पुलिस ने व्यस्त बाजारों में गश्त की। साथ ही जाम की स्थिति से निपटने के लिए वाहन चालकों को निर्देशित किया। साथ ही ज्वेलरी शॉप के बाहर सिक्योरिटी गार्डों को भी सुरक्षा को लेकर विशेष हिदायत दी गई।
as

+ There are no comments
Add yours