अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 30 तक…..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरिया ने बताया कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय वर्ष 2021-22 के लिए तीन छात्रवृत्ति योजनाओं अर्थात मैट्रिक-पूर्व,मैट्रिकोत्तर और मेरिट-सह साधन आधारित छात्रवृत्ति के अंतर्गत छात्रवृत्तियों का लाभ लेने के लिए भारत सरकार द्वारा अधिसूचित छः अल्पसंख्यक समुदायों जिसमें जैन, बौद्ध, सिक्ख, पारसी, मुस्लिम व ईसाई से सम्बंधित छात्रों को अवसर प्रदान करता है। छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, राज्य सरकार द्वारा उपर्युक्त योजनाओं के लिए अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दी गई उपर्युक्त छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है।


छात्रों द्वारा नई छात्रवृत्ति (पहली बार आवेदक) तथा नवीनीकरण छात्रवृत्ति (वह आवेदक जिसने 2020-21 के दौरान छात्रवृत्ति प्राप्त की) हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख मैट्रिक पूर्व के लिए 15 नवम्बर तक एवं मैट्रिकोत्तर व मेरिट सह साधन आधारित छात्रवृत्ति हेतु 30 नवम्बर तक निर्धारित है। आवेदक अधिसूचित अल्पसंख्यक का विद्यार्थी हो, भारत मे सरकारी या निजी विश्वविद्यालयो, संस्थाओं, महाविद्यालयों, विद्यालयों में अध्ययन कर रहा हो ,अध्ययन किया जा रहा पाठ्यक्रम न्यूनतम एक वर्ष की अवधि का हो, पिछले वार्षिक बोर्ड, कक्षा की परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किया हो, ऐसे विद्यार्थी छात्रवृत्ति हेतु पात्र होंगे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours