Baikunthpur @ Tahkikat News
गुजरात के वडोदरा में आज़ादी का अमृतमहोत्सव के बैनर तले और विश्व आयुर्वेद दिवस के अवसर पर शल्यतंत्र में स्नातकोत्तर और पीएचडी अध्ययन विभाग, पारुल संस्थान, पारुल विश्वविद्यालय, वडोदरा, गुजरात ने 22 और 23 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय प्री-कॉन्फ्रेंस वेबिनार स्थविरोपक्रम-2021 का आयोजन किया था।
इसी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वृद्धावस्था देखभाल और इलाज में स्कोप ओफ शल्यतंत्र के विषय पर अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक पेपर प्रस्तुति का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में डॉ. वैभव मिश्रा ,प्रथम वर्ष के स्नातकोत्तर विद्यार्थी (शल्यतंत्र विभाग) ने जेरियाट्रिक एनेस्थीसिया में शल्य तंत्र के दायरे पर पेपर प्रस्तुत किया और विजेता के रूप में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर विभिन्न विषयों पर चार अतिरिक्त वैज्ञानिक पत्र भी प्रस्तुत किए
as

+ There are no comments
Add yours