गोबर व मिट्टी के दियों बेच समूहों ने इस दीवाली कमाया 4 लाख……..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

कोरिया जिले में दीपावली कात्योहार कुछ समूहों के लिए लाखो कमाने का अवसर लेकर आया । गत 28 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक लगाए गए बिहान बाजार में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों मिट्टी और गोबर के दिये, गमले, टेराकोट्टा के उत्पाद, घर के सजावटी सामान सहित मसाला, आचार, स्लीपर, फिनाइल आदि का अच्छा विक्रय बाजार में हुआ। जिससे जिले में समूहों की 4 लाख तक की कमाई हुई है।


एनआरएलएम बिहान के जिला मिशन प्रबंधक की माने तो पिछले वर्ष बिहान बाज़ार से समूह की महिलाओं ने लगभग 1 लाख तक की आय अर्जित की थी। इस वर्ष भी लोगो द्वारा बड़ी संख्या में पहुंचकर समूह द्वारा उत्पादित सामग्रियों को पसंद कर क्रय किया गया। जिससे पूरे जिले में 4 लाख 73 हजार रुपए की आमदनी स्व सहायता समूह की महिलाओं को हुई। जिले के सभी पांच विकासखण्डों में बिहान बाज़ार का आयोजन किया गया था।

जिसमें बैकुंठपुर में कुल 31 हजार रुपए, सोनहत में 11 हजार रुपए, भरतपुर में 66 हजार रुपए, खड़गवां में 10 हजार रुपए और विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ में 9 हज़ार रुपये के उत्पादों का विक्रय बिहान बाजार के ज़रिए किया गया। मनेन्द्रगढ़ के ग्राम चौघड़ा में ही गोबर और मिट्टी के दिए, कलश, मूर्ति और टेराकोटा के उत्पादों से एकता समूह को 1 लाख 22 हज़ार और महिला बचत समूह को 2 लाख 23 हज़ार रुपये की आय हुई है।

उन्होंने बताया कि बैकुंठपुर में बिहान बाजार चालू रहेगा। जहां स्वसहायता समूहों के टेराकोटा के उत्पाद और अन्य उत्पाद जैसे स्लीपर, फिनाइल, मसालें, गमले, घर के सजावटी सामान आदि क्रय कर सकते हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours