जिला चिकित्सालय में संस्था के द्वारा टीकाकरण पर स्वास्थ्य शिक्षा का आयोजन

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

न्यू लाईफ हेल्थ एवं एजुकेषन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में टीकाकरण पर न्यू लाईफ के जी.एन.एम. तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा नर्सिंग फैकल्टी मिस रेनु विष्वकर्मा एवं पूनम के मार्गदर्षन में जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य षिक्षा आयोजित किया गया। टीकाकरण किसी बिमारी के विरुद्ध प्रतिरोधात्मक क्षमता विकसित करने के लिए जो दवा खिलायी/लगायी जाती है उसे टीका कहते है यह क्रिया टिकाकरण कहलाती है। संक्रमण रोगो की रोकथाम के लिए टिकाकरण सर्वाधिक प्रभावी एवं सबसे सस्ती विधी ह,ै टीकाकरण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबुत बनाता है। भारत में टीकाकरण कार्य मुख्यतः जन्म से लेकर पाँच वर्ष के बच्चो में लगाया जाता है जैसे बी.सी.जी, ओ.पी.वी., रोटावायरस, पेंटावैलेन्ट, हैपेटायटीस-बी, डी.पी.टी. एम.आर. आदि। भारत में यूनिवर्सल टीकाकरण कार्यक्रम सबसे बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों में से एक है जो कि प्रति वर्ष 2.67 करोड़ से ज्यादा नवजात षिषुओं और 2.9 करोड़ से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को लक्षित करता है। विष्व स्वास्थ्य संगठन विभिन्न परिस्थितियों में पर्यटकोे के लिए विभिन्न टीको की सलाह देता है। उन टीकों में डिप्थीरिया वैक्सीन, टेटनस वैक्सीन, हेपेटाइटिस ए का टीका, हेपेटाइटिस बी वैक्सीन, ओरल पोलियो वैक्सीन, टाइफाइड वैक्सीन जापानी इंसेफेलाइटीस, मेनिंगोकोकल वैक्सीन, रेबीज का टीका और येलो फीवर टीका शामिल है।
इस पूरे स्वास्थ्य षिक्षा का आयोजन संस्था के प्राचार्य मिसेस अंजना सेमुवल एवं उप-प्राचार्य तितिक्षा राज के उपस्थिति में हुआ। स्वास्थ्य षिक्षा के माध्यम से जिला चिकित्सालय में उपस्थित नागरिको को टीकाकरण के महत्व एवं टीकाकरण के उद्देष्य के प्रति जागरूक किया गया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours