कांग्रेस ने खोला महंगाई के खिलाफ मोर्चा, आज से जनजागरण अभियान का आगाज………..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कोरिया कांग्रेस ने 14 नवम्बर से जन जागरण अभियान की शुरुआत हो गई है। जिलाध्यक्ष नजीर अजहर और कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता इसके तहत अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। देशभर में लगातार बढ रही महंगाई के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने अब केन्द्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस ने 14 नवम्बर से जिले भर में जन जागरण अभियान की शुरुआत की है। कांग्रेस की ओर से 29 नवम्बर तक नजीर अजहर ने कहा कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों तक जन जागरण अभियान चला कर केन्द्र सरकार की गलत नीतियों से जनता को अवगत कराएंगे। केन्द्र सरकार की कथनी और करनी में भारी अंतर है। देश की जनता को मोदी के वर्ष 2014 से पहले के भाषण सोशल मीडिया पर जरूर सुनने चाहिए।
वही पर कां्रगेस उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया पर भी जनजागरण अभियान चला रही है। जिले से लेकर ब्लॉक स्तर तक सभी कार्यकर्ताओं को फैसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब पर महंगाई के मुद्दे को उठा रही है। सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक पोस्ट अपलोड करके केन्द्र सरकार की वादाखिलाफी की पोल खोली जाएगी।
वही पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम कृष्ण साहू ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी जन जागरण अभियान का आगाज आज से हो गया है। अभियान की शुरुआत जिले भर में पैदल मार्च से होगा।
अगले दिन 15 नवंबर को सुबह प्रभातफेरी का आयोजन किया जाएगा। प्रभात फेरी के जरिए केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों चलते देश में बढ़ती महंगाई को लेकर आमजन को जागरूक किया जाएगा।

सोशल मीडिया में भी शुरु हुआ अभियान

केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते बढ़ी महंगाई को लेकर कांग्रेस का जन जागरण अभियान सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर भी चलेगा। जन जागरण अभियान के तहत होने वाली पदयात्रा, प्रभात फेरी और नुक्कड़ सभाओं को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म फेसबुक, यूट्यूब, ट्विटर हैंडल और अन्य प्लेटफार्म पर लाइव चलाया जाएगा, जिससे कि लोगों को कांग्रेस के साथ जोड़ा जाए। इसी को लेकर आज कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर के कांग्रेस कार्यालय से पद यात्रा का आरम्भ कर सब्जी मंडी में यात्रा निकार कर कांग्रेसियो ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नरेबाजी किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि हमारा टारगेट है कि हम बाजार में आने वाले लोगो को भाजपा की महंगाई व लूट के खिलाफ जानकारी दें।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours