Baikunthpur @ Tahkikat News
पेट्रोल डीजल में राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा वेट टैक्स कम न करने के विरोध में भाजपा के द्वारा आज 20 नवंबर को दोपहर 12 बजे से दो बजे तक शहर के खरवत में राज्य सरकार से वैट कम करने की मांग को लेकर सड़कजाम किया गया। इस सबंध में मौके पर मौजूद भाजपा के वरिश्ठ नेता और पूर्व मंत्री भैया लाल राजवाडे ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के मूल्य में वृद्धि होने के बाद भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता की भलाई के लिए पेट्रोल के मूल्य में पांच रुपये व डीजल के मूल्य में 10 रुपये की कमी कर जनता को राहत दी।
केंद्र द्वारा मूल्य में कमी करने के बाद देश के कई राज्यों ने अपने यहां वैट में कमी कर दी, जिससे उनके यहां पेट्रोलियम पदार्थाे का मूल्य और कम हो गया, परंतु राज्य की भूपेश बघेल सरकार अड़ियल रवैया अपनाते हुए पेट्रोल, डीजल में वैट टैक्स कम नहीं कर रही हैृ, जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में निरंतर आंदोलनरत है। वैट की दरों में कमी की मांग को लेकर सड़कजाम किया गया यदि कां्रगेस सरकार इस पर भी नही मानी तो आगे भाजपा लोकतात्रिंक विरोध का हर हथकंडा अपनायेगा जिससे आम जनता को राहत मिल सके।
वही पर भाजपा युवा नेता व भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस सरकार आई है प्रदेश मे विकास कार्य वेंटिलेटर में है। केंद्र द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के 60 प्रतिशत राशि राज्य सरकार को देने के बाद भी 2019 से गरीबों का आवास निर्माण कार्य बंद पड़ा है। केंद्र की जलजीवन मिशन योजना को यह सरकार अपने नाम से प्रचारित कर रही है। अपने घोषणा पत्र में बिजली बिल हाफ का वादा करने वाली बघेल सरकार जनता को बिजली बिल के नाम पर रूला रही हैं। 100-200 प्रतिमाह बिजली बिल पटाने वालों के यहां पांच से 20 हजार तक का बिल आ रहा है और लोग अपना काम छोड़कर बिल में सुधार हेतु बिजली विभाग के चक्कर लगा रहे हैं।
इस मौके पर जिलाउपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे ने कहा आज पूरे प्रदेश में पूरे जिला मुख्यालयों में चक्का जाम है और इस चक्का जाम के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के निरंकुश तानाशाह सरकार को चेतावनी दे रही है कि केंद्र कई दिनों पहले वैट कम कर चुका है लेकिन यह सरकार कुछ दिनों पहले कहती थी कि केंद्र सरकार वेट कम करें उसके बाद हम करेंगे लेकिन केंद्र सरकार के वेट कम करने के बाद भी आज तक छत्तीसगढ़ सरकार वैट कम नहीं किया है। इसलिए यह सांकेतिक चेतावनी है छत्तीसगढ़ सरकार को इसके बाद भी अगर वेट कम नहीं करेगी तो इससे भी ज्यादा आक्रामक रूप से भारतीय जनता पार्टी आंदोलन करेगी।
पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले ने कहा सभी राज्यों ने प्रधानमंत्री जी के आवाहन पर वेट के टैक्स को कम किए हैं जनता को राहत दी है पूरे देश में एकमात्र छत्तीसगढ़ राज्य ही एकमात्र राज्य है जिन्होंने पेट्रोल और डीजल की रेट कम नहीं किए हैं जनता त्रस्त है और भूपेश बघेल मस्त है और इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी आज सभी जिला मुख्यालयों में चक्का जाम कर रही है इस सरकार को जगाने के लिए की जनता त्रस्त है और जनता को राहत देने का काम करें।
सड़क जाम के दौरान खरवत में भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता एवं युवा नेता मौजूद रहे। इस दौरान मौजूद नेताओं में पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े, पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी बसंत राय भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंचल किशोर राजवाड़े सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एनएच 43 चक्काजाम के दौरान मौजूद रहे।
as




+ There are no comments
Add yours