मुख्यमंत्री ने बैकुन्ठपुर-चरचा के लोगो को दिया चुनावी लॉलीपॉप, विभाजन को लेकर लोगो की नाराजगी और नपा चुनाव के मददेनजर कवायद…….

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा वर्चुअल कार्यक्रम में जिला पंचायत कोरिया के सभाकक्ष में जिले को 11 करोड़ 89 लाख 6 हजार रूपये की सौगात देने को लेकर भाजपा समेत लोगो की आम राय है कि सीएम जिले के दोनो नगरियो निकायो को सौगात दे एक तीर से दो निशाने साध रहे हैं । एक लोगो में जिला विभाजन की नाराजगी और आगामी महिने में इन दोनो नगरिय निकायो में होने वाले चुनाव को लेकर दिये जा रहे लॉली पॉप के रुप में देखा जा रहा है। विदित हो कि नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर के 40 कार्यों के लोकार्पण के लिए 5 करोड़ तथा नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा के 15 कार्यों के लोकार्पण के लिए 1 करोड 89 लाख 6 हजार एवं 16 कार्यों के भूमिपूजन के लिए 5 करोड़ रूपये की राशि शामिल हैं। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, कलेक्टर श्याम धावड़े, एसडीएम बैकुण्ठपुर एवं नगरीय निकायों के अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने जिला पंचायत सभाकक्ष में उपस्थित होकर मुख्यमंत्री को सौगात के लिए धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश के 11 नगरीय निकायों के 67 करोड़ 13 लाख 58 हजार के सड़क निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, सामुदायिक एवं मांगलिक भवन निर्माण जैसे विभिन्न विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण एवं भूमिपूजन का किया।
इस दौरान अधोसंरचना विकास हेतु नगरीय निकाय बैकुंठपुर में 5 करोड़ के 40 विकास कार्यों एवं नगरीय निकाय शिवपुर चरचा के 5 करोड़ रुपए के 16 विकास कार्याे का भूमिपूजन एवं 1 करोड 89 लाख रुपए के 15 विकासकार्याे का ई लोकार्पण किया गया।

नपा बैकुण्ठपुर के 40 कार्यों का लोकार्पण-


नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर मे 5 करोड़ रूपये की राशि के 40 कार्यों का लोकार्पण किया गया, जिसमें 2 करोड 28 लाख 40 हजार रूपये के सीसी, बीटी रोड, रोड चौडीकरण एवं नाली निर्माण के 22 कार्य, 2 करोड 12 लाख 10 हजार रूपये के स्ट्रीट लाईट निर्माण के 11 कार्य, 19 लाख रूपये के चौक में सौंदर्यीकरण सह चेयर स्थापना निर्माण का 1 कार्य, 17 लाख 50 हजार रूपये के कारपेट ग्रीसिंग का 1 कार्य, 8 लाख रूपये के शेड निर्माण के 2 कार्य, 4 लाख रूपये के तालाब जीर्णोध्दार का 1 कार्य एवं 11 लाख रूपये के इंटरलाकिंग के 2 कार्य शामिल हैं।

नपा शिवपुर-चरचा के 31 कार्यों की सौगात –


नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा के 1 करोड 89 लाख 6 हजार रूपये के 15 कार्यों का लोकार्पण किया गया, जिसमें 1 करोड 42 लाख 17 हजार रूपये के सीसी, बीटी रोड निर्माण के 13 कार्य, 15 लाख 39 हजार रूपये के स्ट्रीट लाईट निर्माण का 1 कार्य एवं 31 लाख 50 हजार रूपये के स्काई लिफ्ट क्रय का 1 कार्य शामिल हैं। वहीं 5 करोड़ रूपये के 16 कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया, जिसमें 3 करोड 58 लाख 67 हजार रूपये के सीसी एवं बीटी रोड निर्माण के 11 कार्य, 64 लाख रूपये के स्ट्रीट लाईट निर्माण के 2 कार्य, 49 लाख 93 हजार रूपये के कार्यालय भवन विस्तारीकरण का 1 कार्य, 25 लाख रूपये के सामुदायिक भवन निर्माण का 1 कार्य एवं 2 लाख 40 हजार रूपये के आरसीसी नाली निर्माण के 2 कार्य शामिल हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours