तहकीकात न्यूज @ मनेन्द्रगढ
राज्य स्तरीय शालेय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता में बालक क्रीड़ा परिसर लालपुर मनेंद्रगढ़ के छात्रों ने स्वर्ण व रजत पदक जीत कर विधालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जानकारी के अनुसार राज्य स्तरीय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता गुरुकुल विधालय पेंड्रारोड मे सम्पन्न हुई । चार दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बालक क्रीड़ा परिसर लालपुर के छात्र इन्द्र पाल सिंह कक्षा ग्यारहवीं ने जूनियर वर्ग बांस कूद में 2.75 मीटर कूद कर प्रथम स्थान पा कर स्वर्ण पदक जीता , वही सीनियर वर्ग में रंजीत सिंह बांस कूद में 2.80 मीटर कूद कर प्रथम स्थान एवं सीनियर वर्ग में ही गोला फेंक( हैमर थ्रो) में गुलाब सिंह ने तृतीय स्थान पा कर कांस् पदक जीता । छात्रों की इस उपलब्धि में सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग डॉ॰ ललित शुक्ला एवं बालक क्रीड़ा परिसर के कोच व्यायाम शिक्षकों ने प्रसन्नता जाहिर कर शुभकामनाएँ दी है।
as

+ There are no comments
Add yours