वेतन विसंगति दूर कराने के संबंध में सौजन्य मुलाकात…………

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर सोनहत के मुख्य अतिथि, उपाध्यक्ष सरगुजा एवं उत्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण माननीय गुलाब कमरो से लिपिक संघ सोनहत के पदाधिकारियों ने 25 नवम्बर को सौजन्य मुलाकात के दौरान सोनहत में आयोजित प्रदेश स्तरीय लिपिक सम्मेलन में लिपिकों के हित में माननीय गुलाब कमरो द्वारा किए गए वादे को भी याद दिलाया गया । माननीय महोदय द्वारा लिपिकों की मांगों को प्रदेश के मुखिया के समक्ष पुरजोर तरीके से रखने की बात कही गई, एवं लिपिकों की मांग पूरी कराने का आश्वासन दिया गया है । मुलाकात के दौरान लिपिक संघ सोनहत के अध्यक्ष भीमराव मेश्राम उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी, सचिव हरिशंकर राजवाड़े, नवीन कटारे, पवन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शैलेश खाखा सहित लिपिक संघ के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours