Baikunthpur @ Tahkikat News
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 के दौरान जुड़ने वाले नए मतदाताओं के लिए लकी ड्रा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार 1 नवम्बर 2021 से शुरू विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान फार्म 6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने वाले नए मतदाताओं के लिए लकी ड्रा निकाला जाएगा। लकी ड्रा नए मतदाताओं के रजिस्टेशन नम्बर को आधार मानकर राज्य शासन स्तर पर निकाला जायेगा। प्रत्येक जिले के एक नए मतदाता का लकी ड्रा में चयन किया जावेगा तथा चयनित मतदाता को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। लकी ड्रा में भाग लेने के लिए निकटतम मतदान केन्द्र पर या ऑनलाईन फार्म 6 भर सकते है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकार ने इस विशेष अभियान का हिस्सा बनने की अपील की है।
कोविड 19 गाईडलाईन का करना होगा पालन
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेेक्टर श्याम धावड़े ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं रिटर्निंग आफिसर नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा, तहसीलदार एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर व शिवपुर-चरचा को पत्र जारी कर छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग द्वारा आम निर्वाचन 2021 में जारी कोविड 19 गाईडलाईन अनुसार व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पत्र में कहा है कि नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर एवं शिवपुर-चरचा हेतु 24 नवंबर को आम निर्वाचन के संबंध में अधिसूचना एवं कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्वाचन की समस्त प्रक्रिया जैसे नामांकन, सामग्री वितरण, मतदान व मतगणना के दौरान कोविड 19 संबंधी प्रोटोकाल का पालन, थर्मल स्कैनिंग, सेनेटाईजर व आवश्यक सुरक्षा का पालन मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी के साथ आपसी समन्वय कर व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें।
as

+ There are no comments
Add yours