जिला पंचायत की सामान्य सभा व सामान्य प्रशासन सभा की बैठक 4 दिसंबर को………

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

जिला पंचायत की अध्यक्ष रेणुका सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 4 दिसंबर को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है। इसके पूर्व 4 दिसंबर को ही प्रातः 11.30 बजे जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन सभा की बैठक होगी।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुणाल दुदावत ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग विभाग की संसदीय सचिव एवं विधायक बैकुण्ठपुर अंबिका सिंहदेव, सरगुजा विकास प्राधिकरण व विधायक भरतपुर-सोनहत गुलाब सिंह कमरो, विधायक मनेन्द्रगढ़ डॉ. विनय जायसवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेंदाती तिवारी, जिला पंचायत सदस्य फूलमती सिंह, रविशंकर सिंह, दृगपाल सिंह, उषा सिंह, ज्योत्सना राजवाड़े, विजय राजवाड़े, सुनीता कुर्रे, चुन्नी पैकरा और सभी जनपद पंचायतों के अध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है। बैठक में विभागीय योजनाओं के प्रगति एवं क्रियान्वयन सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जायेगी।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours